Select Date:

गर्मी कहर बरपाने लगी है, एसी-फ्रिज और आइसक्रीम की बिक्री तो यह बता रही है

Updated on 22-04-2024 02:24 PM
नई दिल्ली: देश में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी के चलते एसी, फ्रिस और आइसक्रीम की बिक्री काफी बढ़ गई है। डिमांड बढ़ते ही कीमतों में भी उछाल आ गया है। गर्मी को देखते हुए इस बार कंपनियां काफी शानदार बिक्री की उम्मीद कर रही हैं। अब मिडिल क्लास फैमिली में भी लोग जमकर एसी खरीदने लगे हैं। कूलर भी डिमांड भी काफी बढ़ गई है। रेफ्रिजरेटर की भी खूब बिक्री हो रही है। गोदरेज अप्लायंसेज के बिजनेस हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कमल नंदी के मुताबिक, ‘यह उद्योग के लिए सबसे अच्छी गर्मियों में से एक है।’ विजय सेल्स के डायरेक्टर नीलेश गुप्ता ने बताया कि इस साल पिछले 10-15 सालों में सबसे अच्छी गर्मी हो सकती है, क्योंकि इस सेक्टर में पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद है। उद्योग सूत्रों ने बताया कि पिछले साल एसी बाजार में 15 फीसदी की वृद्धि हुई थी, जबकि रेफ्रिजरेटर की बिक्री लगभग स्थिर रही है।

कई आइसक्रीम और कोल्ड बेवरेज कंपनियों को भी बिक्री में 20-30 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। गर्मी की तपिश को देखते हुए आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी बास्किन रॉबिन्स को इस सीजन में साल-दर-साल करीब 20 फीसदी की बिक्री वृद्धि की उम्मीद है। भारत में अमेरिकी ब्रांड के मास्टर फ्रैंचाइजी अधिकार रखने वाले ग्रेविस फूड्स के सीईओ मोहित खट्टर ने कहा कि ब्रांड के सनडे और डेजर्ट विकल्पों की मांग कई गुना बढ़ गई है।

आइसक्रीम की बढ़ रही डिमांड

नेचुरल्स आइसक्रीम सभी क्षेत्रों में दोहरे अंकों की वृद्धि देख रही है। कंपनी पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी की वृद्धि के साथ सीजन को बंद करने का लक्ष्य रखती है। इसकी नारियल और आम के स्वाद वाली आइसक्रीम की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। निदेशक श्रीनिवास कामथ के मुताबिक, 'ई-कॉमर्स में काफी वृद्धि हुई है और गर्मी की लहर के कारण उपभोक्ता दिन के समय घर पर ही खाना पसंद कर रहे हैं।' वहीं पेय पदार्थ बनाने वाली दिग्गज कंपनी कोक ने ज्यादा कस्टमर तक पहुंचने के लिए वितरण बढ़ा दिया है। कोका कोला कंपनी के प्रवक्ता ने बिक्री के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, 'भारत में हम हमेशा बाजार की गतिशीलता और उपभोक्ता वरीयताओं के प्रति सजग रहते हैं।' मोंडेलेज के स्वामित्व वाले पाउडर पेय पदार्थ टैंग ने दावा किया कि साल की शुरुआत मजबूत रही है। मोंडेलेज इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) नितिन सैनी ने कहा कि चूंकि यह बाजार में अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है, इसलिए ब्रांड विभिन्न टचपॉइंट्स पर अपनी उपस्थिति के माध्यम से उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

एसी की खूब हो रही बिक्री

फैशन और व्यापक फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स जैसी कुछ अन्य केटेगरी के विपरीत, जहां अधिकारी मास और प्रीमियम बाजारों के बीच मांग के अंतर की ओर इशारा कर रहे हैं। इसमें टिकाऊ वस्तुओं के क्षेत्र में दोनों खंडों से आकर्षण देखने को मिल रहा है। 'देश भर में जिस तरह की गर्मी बढ़ रही है, उसे देखते हुए रेफ्रिजरेटर या एसी अब एक जरूरत बन गई है। उदाहरण के लिए, ब्लू स्टार के लिए, एसी खरीदने वाले 90% ग्राहक पहली बार प्रोडक्ट खरीद रहे हैं और उनमें से लगभग 60% छोटे शहरों से हैं। एमडी बी त्यागराजन ने कहा, 'घरों में, एसी को कई कमरों में लगाया जा सकता है और इसलिए इस कैटेगरी की वृद्धि की संभावना बहुत अधिक है।'

हायर अप्लायंसेज इंडिया ने इस (पूरे) साल में एसी की बिक्री में 35-40% और रेफ्रिजरेटर की बिक्री में 30 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया है, जबकि गोदरेज अप्लायंसेज के लिए रेफ्रिजरेटर श्रेणी में 30% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं एसी में 60 फीसदी का इजाफा देखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.