Select Date:

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के नशे में चूर दिखी इंडियन टीम, अर्जेंटीना के जीत के बाद खिलाड़ी मेसी के हुए दीवाने

Updated on 19-12-2022 07:50 PM
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल (Fifa World Cup 2022 Final) का खुमार दुनियाभर में देखने को मिला. रोमांचक मुकाबले में मेसी की टीम ने 36 साल के सूखे को खत्म कर वर्ल्ड कप का तीसरा खिताब अपने नाम किया है. फाइनल मैच को लेकर इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी फुटबॉल के नशे में चूर नजर आए. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने रोमांच के तीसरे डोज का लुत्फ एक ही कमरे में महामुकाबले को देखकर उठाया. अर्जेंटीना की जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी मेसी के दीवाने हो चुके हैं.

सबसे पहले टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान केएल राहुल की बात करते हैं. एक वायरल वीडियो में किसी खिलाड़ी ने उनसे पूछा कि आप फ्रांस सपोर्टर हैं जिसके जवाब में केएल राहुल ने कहा कि मैं मेसी सपोर्टर हूं. वहीं, अर्जेंटीना की जीत के बाद टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने मेसी को अलग अंदाज में सलाम किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वह तस्वीर शेयर की है. इसके अलावा टीम के फिरकी मास्टर कुलदीप यादव पर भी मेसी की दीवानगी नजर आई. वहीं, टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह ने भी ट्विटर पर मेसी को जीत की बधाई दी है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.