वो पारी जो कोहली को बनाती है विराट, रौद्र रूप देखकर कांप गई थी ऑस्ट्रेलियाई टीम
Updated on
27-03-2023 07:59 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में ही मेलबर्न के मैदान पर विराट का तूफान आया था। टी20 के साथ ही टेस्ट और विराट में भी विराट ऐसी पारियां खेल चुके हैं। उनकी एक ऐसी ही पारी आई थी आज ही के दिन यानी 27 मार्च को। साल 2016 का था और भारतीय टीम के सामने टी20 वर्ल्ड कप में थी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती। सुपर-10 के इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचती और हारने वाली का सफर समाप्त हो जाता।
भारत को मिला था 161 का लक्ष्य
इस मुकाबले को देखने के लिए मोहाली का पीसीए स्टेडियम भरा हुआ था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा की शुरुआती साझेदारीके लिए 54 रन जोड़े। हालांकि रविंद्र जडेजा और युवराज सिंह की बॉलिंग ने ऑस्ट्रेलिया को 160 रन पर रोक लिया। अब बारी थी टीम इंडिया की। शिखर धवन और रोहित शर्मा खुलकर नहीं खेल पाए। रैना भी 10 रन बना सके और टीम का स्कोर 8वें ओवर में 3 विकेट पर 49 रन हो गया।
अकेले लड़े विराट कोहली
चौथे विकेट के लिए विराट कोहली और युवराज सिंह (21) ने 45 रन जोड़े। युवी के आउट होने के बाद भारत को 6 ओवर में 67 रनों की जरूरत थी। भारत को हर ओवर में 11 रन चाहिए थे। विकेट पर रन बनाने आसान नहीं थे। कोहली का साथ देने आए महेंद्र सिंह धोनी। कप्तान और उपकप्तान ने चौकों-छक्कों की कमी को विकेट के बीच तेज दौड़ लगा-लगाकर पूरा किया। आखिरी तीन ओवर में भारत को 39 रन चाहिए थे। कोहली 40 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे थे।
18वें और 19वें ओवर में मारी 7 बाउंड्री
18वें ओवर में विराट कोहली ने जेम्स फॉकनर के खिलाफ 2 चौके और एक छक्का मारा, भारत ने इस ओवर में 19 रन बनाए। 19वें ओवर में नाथन कुल्टर नाइट को विराट ने 4 चौके मारे और इस ओवर में भारत को 16 रन मिले। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने चौका मारा और भारत 5 गेंद रहते ही मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गया। 51 गेंदों पर विराट के बल्ले से 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 82 रन निकले। इस मुकाबले में अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज 25 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…