अपने ही खिलाड़ी की होशियारी ने डुबोई पाकिस्तान की नैया, इस छोटी सी गलती ने एशिया कप से करवाया बाहर
Updated on
15-09-2023 01:54 PM
कोलंबो: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में पाकिस्तान का सफर समाप्त हो गया है। दुनिया की सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजी होने का दम भरने वाली पाकिस्तान टीम को सुपर 4 के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका (PAK vs SL) से हार मिली। इससे पहले टीम को भारत ने भी हराया था। इस तरह पाकिस्तान की टीम एशिया कप से बाहर हो गई। श्रीलंका ने मैच की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर लक्ष्य हासिल किया। बारिश की वजह से यह मुकाबला 42-42 ओवर का खेला गया था।
37वें ओवर की गलती से हारा पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम को मैच में आखिरी गेंद पर हार नहीं मिलती, लेकिन अपने ही खिलाड़ी की नौसिखिया हरकत ने टीम को टूर्नामेंट से बाहर करवा दिया। दरअसल 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर चरिथ असलंका स्ट्राइक पर थे। शाहीन अफरीदी की गेंद को उन्होंने पॉइंट पर खेला। वहां शादाब खान फील्डिंग कर रहे थे। बल्लेबाजी क्रीज से दूर भी नहीं गया था लेकिन शादाब ने गेंद उठाकर थ्रो कर दिया। बैकअप में कोई खिलाड़ी नहीं था और श्रीलंका के बल्लेबाज दो रन भाग गए। अंत में दो बार की एशिया कप विजेता पाकिस्तान को यही दो रन भारी पड़े और टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
मैच में क्या क्या हुआ
बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 73 गेंदों पर 86 रनों की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका को डकवर्थ लुईस के आधार पर 42 ओवर में 252 रन का लक्ष्य मिला। टीम ने इसे मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 87 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली। अब 17 सितंबर को खिताबी मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारत से होगा। भारत ने एशिया कप को 7 और श्रीलंका ने 6 बार जीता है। श्रीलंका टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन भी है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…