Select Date:

शापूरजी पलोनजी ग्रुप की इस कंपनी का आज खुल रहा है आईपीओ, प्राइस बैंड से लेकर GMP तक यहां जानिए सबकुछ

Updated on 25-10-2024 01:14 PM
नई दिल्ली: महाराष्ट्र की शापूरजी पलोंजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) का नाम आपने अवश्य सुना होगा। इसकी प्रमुख कंपनी है एफकॉन्‍स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Afcons Infrastructure Limited)। इसका 5,434 करोड़ रुपये का आईपीओ आज बोली के लिए खुल रहा है। इसमें निवेशक आगामी 29 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं इस इश्यू के बारे में सबकुछ।

क्या है कंपनी का प्लान


आबूधाबी का मंदिर हो, कोलकाता का अंडरवाटर मेट्रो हो या दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल जम्मू-कश्मीर का चिनाब ब्रिज, सब इसी कंपनी ने बनाया है। कंपनी का जो आईपीओ आ रहा है, उसमें 10 रुपये के एक शेयर का प्राइस बैंड 440 से 463 रुपये तय किया गया है। इस आईपीओ में निवेशक एक लॉट में 32 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये के शेयरों के नए निर्गम और प्रमोटर गोस्वामी इंफ्राटेक द्वारा 4,180 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल हैं। इस समय एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रमोटर और प्रमोटर समूह की इकाइयों की 99% हिस्सेदारी है।'

विस्तार योजना में मिलेगी मदद


आईपीओ से प्राप्त राशि में से 80 करोड़ रुपये का उपयोग निर्माण उपकरण खरीदने, 320 करोड़ रुपये दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी के लिए, 600 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने और बाकी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा। देखा जाए तो एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जटिल और चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स को एक्जीक्यूट करने का काफी अनुभव है। इसी को देखते हुए इसे काफी महत्वपूर्ण परियोजनाएं मिल रही हैं। इस राशि से कंपनी से विस्तार योजना में मदद मिलेगी।

क्या है जीएमपी


ग्रे मार्केट में एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure IPO GMP) के शेयरों की फिलहाल मध्यम मांग है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब इसके एक शेयर का भाव 523 रुपये बोला जा रहा था। यदि प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर यानी 463 रुपये को इश्यू प्राइस माना जाए तो इस समय एक शेयर पर 60 रुपये या 12.96 फीसदी का प्रीमियम कोट किया जा रहा है।

इसे सब्सक्राइब करें या नहीं


शेयर बाजारा के अधिकतर विशेषज्ञ इस आईपीओ को बेहतर बता रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि एपकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शापूरजी पलोनजी ग्रुप की जानी-मानी कंपनी है। इसका एक प्रूवन ट्रैक रिकार्ड है। इसलिए दीर्घकाल के लिए इस आईपीओं में पैसे लगाए जा सकते हैं। यह कंपनी जटिल ईपीसी प्रोजेक्ट्स को भी सफलतापूर्वक एक्जीक्यूट कर रही है। इसके आर्डर बुक में अभी 31,747 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स हैं, जो 12 देशों में फैले हैं।

एंकर इनवेस्टर्स


एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओं में कल यानी गुरुवार का दिन एंकर इंवेस्टर्स के लिए था। इस दिन एंकर इंवेस्टर्स ने 1621 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार एंकर इंवेस्टर्स को 463 रुपये प्रति शेयर के भाव से 35,021,597 शेयर आवंटित किए गए हैं। इस हिस्से में कई विदेशी एवं घरेलू निवेशकों ने शेयर खरीदे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.