Select Date:

जजों की रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने का मसला:केंद्र सरकार ने संसदीय समिति से कहा- ऐसा करने से नकारा जजों की सर्विस बढ़ेगी

Updated on 26-12-2022 06:13 PM

केंद्र सरकार सुप्रीम काेर्ट और हाईकाेर्ट के जजाें की रिटायर हाेने की उम्र सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि न्याय विभाग ने संसदीय समिति से कहा है कि जजाें की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने से काम नहीं करने वाले जजाें की सेवा अवधि भी बढ़ेगी। साथ ही अन्य विभागाें के सरकारी कर्मचारी भी इसी तरह की मांग कर सकते हैं। इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

न्याय विभाग ने कार्मिक, कानून और न्याय पर संसदीय समिति में यह भी कहा है कि सुप्रीम काेर्ट और हाईकाेर्ट में नियुक्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उपायों के साथ-साथ जजाें के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

भाजपा सांसद सुशील मोदी की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति से न्याय विभाग ने कहा कि रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने से जजाें काे ट्रिब्यूनल में काम करने का माैका नहीं मिलेगा।

जिला व अधीनस्थ कोर्ट में 5,850 पद खाली

  • देशभर में जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में 25,042 पदों में से जजाें के 5,850 पद खाली हैं।
  • सभी 25 हाईकोर्ट में 1108 जज के पद में 775 जज हैं। 333 पद खाली हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट में स्वीकृत 34 पदों में से छह पद रिक्त।

खाली पड़े पद भरने बढ़ सकती है रिटायरमेंट एज
हालांकि जिला और अन्य अदालताें में जजाें के खाली पदाें काे भरने के लिए रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। इससे पहले जुलाई में केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा था कि जजों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सुप्रीम काेर्ट के जजाें की रिटायरमेंट की उम्र 65 और हाई काेर्ट के जजाें के रिटायर हाेने की उम्र 62 साल है।

न्यायिक प्रक्रिया में सुधार पर मांगी थी राय
संसदीय समिति सुप्रीम काेर्ट और हाई काेर्ट के जजाें के रिटायर होने की उम्र सीमा बढ़ाने की संभावनाओं समेत न्यायिक प्रक्रिया में सुधाराें पर सरकार का पक्ष सुन रहा था। बार काउंसिल ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के लिए रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.