रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस का सफर IPL 2024 के बाद खत्म वाइफ रितिका का इशारा समझिए
Updated on
08-02-2024 02:02 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर के इंटरव्यू पर कॉमेंट करने के बाद एक और कदम से सोशल मीडिया को नया मशाला मिल गया है। रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2025 में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म 'Jurassic World 4' का पोस्टर शेयर किया और फैंस इसे रोहित शर्मा के आईपीएल प्लान से जोड़कर देख रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने जब से कप्तानी से रोहित को हटाया है उसके बाद से इस तरह की खबरें लगातार आ रही हैं।
रितिका सजदेह की इंस्टा स्टोरी ने आग में घी का काम किया
इससे पहले रितिका सजदेह ने टीम के कोच मार्क बाउचर के इंटरव्यू पर कॉमेंट किया था, जिसने खूब चर्चा बटोरी। रोहित को हार्दिक पंड्या से रिप्लेस करने की वजहों पर चर्चा करने वाले मार्क बाउचर के वीडियो पर रितिका ने लिखा- बहुत सी चीजें गलत हुईं...। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी थी। मार्क बाउचर का कहना था कि टीम के प्लान में पहले खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक को लाना था, लेकिन बाद में रोहित शर्मा के वर्कलोड को करने के लिए हार्दिक को कप्तान बना दिया गया।
रितिका ने हॉलीवुड फिल्म के 2025 में रिलीज होने की डेट की शेयर
दूसरी ओर, जाहिर है रोहित शर्मा के फैंस इस बात से खुश नहीं हैं। रितिका के कॉमेंट्स बताते हैं अंदरखाने में काफी कुछ चीजें चल रही हैं। हालांकि, रोहित शर्मा ने आईपीएल प्लान और मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर कभी अपना मुंह नहीं खोला। इस बीच रितिका की इंस्टा स्टोरी- Jurassic World 4 set for 2025 release (जुरासिक वर्ल्ड-4 2025 में रिलीज होगी) को इशारा के रूप में देख रहे हैं।
आईपीएल 2024 ऑक्शन से ठीक पहले रोहित की जगह हार्दिक बने थे कप्तान उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा को आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन से ठीक पहले कप्तानी से हटा दिया गया था। फ्रेंचाइजी का फैसला इसलिए भी चौकाने वाला था, क्योंकि रोहित ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाया है और साथ ही विश्व कप में वह गजब के फॉर्म में भी रहे। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे और उनकी कप्तानी में टीम ने अपने पहले सत्र में ही खिताब अपने नाम किया था, जबकि दूसरे सत्र के फाइनल तक का सफर तय किया था। हार्दिक पहले भी मुंबई के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…