Select Date:

रविवार को 'द केरल स्‍टोरी' की दोगुनी कमाई, 'कश्‍मीर फाइल्‍स' को पछाड़ना मुश्‍क‍िल

Updated on 22-05-2023 10:27 PM
बीते सोमवार से 'द केरल स्‍टोरी' बॉक्‍स ऑफिस पर खूब स्‍ट्रगल कर रही थी। फिल्‍म की कमाई में हर दिन लगातार गिरावट दर्ज की गई। खासकर 'फास्‍ट एंड फ्यूरियस 10' की रिलीज ने सुदीप्‍तो सेन की इस फिल्‍म को शुक्रवार को तगड़ा झटका दिया। लेकिन दिलचस्‍प है कि अपने तीसरे वीकेंड में अदा शर्मा की इस फिल्‍म ने जबरदस्‍त वापसी की है। बीते शुक्रवार को 5.50 करोड़ रुपये कमाने वाली 'द केरल स्‍टोरी' के नेट कलेक्‍शन में रविवार को लगभग 50% की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह अपने तीसरे वीकेंड में इस फिल्‍म ने 24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। 17 दिनों में 'द केरल स्‍टोरी' ने 181.47 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है।

The Kerala Story Collection Day 17: 'द केरल स्‍टोरी' बॉक्‍स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हो चुकी है। 'बॉक्‍स ऑफिस इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, 15-20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्‍म ने रिलीज के 17वें दिन रविवार को शानदार 10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इससे पहले शनिवार को फिल्‍म ने 8.50 करोड़ रुपये कमाए थे।

'द केरल स्‍टोरी' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन-

पहले हफ्ते में कमाई - 77.21 करोड़ रुपये,
दूसरे हफ्ते में कमाई - 80.36 करोड़ रुपये,
शुक्रवार, 15वें दिन कमाई - 05.50 करोड़ रुपये,
शनिवार, 16वें दिन कमाई - 08.50 करोड़ रुपये,
रविवार, 17वें दिन कमाई - 10.00 करोड़ रुपये,
17 द‍िनों में कुल कमाई- 181.47 करोड़.

'द कश्‍मीर फाइल्‍स' से रह गई पीछे

केरल की तीन लड़कियों की कहानी कहती यह फिल्‍म जबरन धर्म परिवर्तन और लड़कियों को ISIS जैसे आतंकी संगठन में भर्ती करने की कहानी पर आधारित है। इस फिल्‍म की तुलना शुरुआत से ही विवेक अग्‍न‍िहोत्री की 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' से हो रही है। तीसरे वीकेंड के आंकड़ों से तुलना करें तो 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' से 30 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। इस लिहाज से 'द केरल स्‍टोरी' 6 करोड़ पीछे है। हालांकि, 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' की अध‍िकतर कमाई बल्‍क बुकिंग से हुई थी। जबकि 'द केरल स्‍टोरी' की कमाई बहुत हद तक ऑर्गेनिक है।

Fast X ने रविवार को कमाए 17 करोड़ रुपये

विवादों में घ‍िरी 'द केरल स्‍टोरी' पर रिलीज डेट के अगले ही दिन से सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब प्‍यार मिला। ऐसा लगने लगा था कि यह फिल्‍म लाइफटाइम कमाई में 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' को आसानी से पछाड़ देगी। लेकिन अब जिस तरह से वीकडेज में फिल्‍म की कमाई घटी है, ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। खासकर Fast X की रिलीज और इसके क्रेज को देखकर तो ब्लिकुल भी नहीं। शुक्रवार से ही 'फास्‍ट एंड फ्यूरियस 10' देश में जबरदस्‍त कमाई कर रही है। यहां तक कि रविवार को भी इस फिल्‍म ने 17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि 'द केरल स्‍टोरी' 10 करोड़ के आंकड़े पर सिमट गई।

200 करोड़ क्‍लब में एंट्री मुश्‍क‍िल पर नामुमकिन नहीं।

'द केरल स्‍टोरी' को अभी 200 करोड़ क्‍लब में एंट्री के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये और कमाने हैं। फिलहाल, जिस रफ्तार से फिल्‍म आगे बढ़ रही है, यह कमाई भी मुश्‍क‍िल है, पर नामुमकिन नहीं। इस हफ्ते बॉक्‍स ऑफिस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की 'जोगिरा सारा रा रा' रिलीज हो रही है। इसका बहुत ज्‍यादा असर 'द केरल स्‍टोरी' पर नहीं पड़ेगा। वैसे, 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' ने लाइफटाइम 246.91 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.