Select Date:

'विभूति नारायण' को भाई कहती थी मकान मालकिन, फिर उसी से कर लिया निकाह, बना चुके हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 23-06-2026 01:40 PM
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले आसिफ शेख ने कई फिल्में और टीवी सीरियलों में काम किया, पर स्टारडम विभूति नारायण मिश्रा के किरदार से मिला। आसिफ शेख के करियर के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं, पर उनकी निजी जिंदगी, पत्नी जेबा और लव स्टोरी बहुत ही कम लोगों को पता होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आसिफ शेख ने अपनी मकान मालकिन से शादी की। वह भी वो मकान मालकिन, जो एक्टर को भाई कहकर बुलाती थी।

आसिफ शेख ने हाल ही 'हाउटरफ्लाई' को दिए इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी सुनाई। उनकी यह लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है और किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आसिफ शेख ने बताया कि जेबा उनकी मकान मालकिन थीं। जब वह मुंबई अपना करियर बनाने आए, तो दोस्त के साथ जिस फ्लैट में रहे, वहां जेबा और उनकी मां मकान मालकिन थीं।

आसिफ शेख को मकान मालकिन से हुआ प्यार

आसिफ शेख बोले, 'मैं बेसिकली दिल्ली का हूं और मेरे कॉलेज के एक सीनियर दोस्त थे रवि बासवानी। मैं उनके साथ उनके फ्लैट में रहता था। पूरा एक फ्लोर था इनका (पत्नी जेबा)...ये मेरी लैंड लेडी हैं।'

आसिफ शेख को भाई कहती थी, फिर हो गया निकाह

वहीं, जेबा ने बताया, 'हम लोग एक-दूसरे को वैसे तो जानते थे, लेकिन मैं इन्हें आसिफ भाई कहकर बुलाती थी। जो भी कभी-कभार बातचीत होती थी या मैसेज देना होता था, क्योंकि उस वक्त कोई मोबाइल फोन तो थे नहीं, तो अगर इनका दिल्ली से कोई फोन आता था घर से, तो कभी-कभी मुझे इन्हें आसिफ भाई कहकर बुलाना पड़ता था। मैं भाई मानती नहीं थी, पर कहती थी।'

आसिफ शेख की इस खूबी पर फिदा थीं जेबा की मां, करवा दिया निकाह

आसिफ शेख जब जेबा के यहां रहते थे, तो उनकी मां को उनकी सादगी और धार्मिक झुकाव बेहद पसंद आया था। आसिफ पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे और यही बात जेबा की मां को भा गई। तभी उन्होंने आसिफ शेख के साथ अपनी बेटी के रिश्ते की बात आगे बढ़ाई और फिर साल 1989 में उनका निकाह हो गया। आसिफ शेख ने बताया था कि जब वह मुंबई आए, तो जेबा उस वक्त स्कूल में पढ़ रही थीं। आसिफ मुंबई में एक्टर बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे और खूब फ

आसिफ शेख के बच्चे

आसिफ शेख और जेबा की शादी को 37 साल हो चुके हैं और आज भी साथ हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटी मरियम साल 1990 में पैदा हुई, जबकि बेटा अलीजाह शेख का जन्म साल 1995 में हुआ था।विभूति नारायण मिश्रा यानी आसिफ शेख के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। दरअसल, आसिफ ने एक ही टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं!' में 300 से अधिक किरदार निभाए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते आर्टिस्ट हैं। इसी के लिए साल 2021 में उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज किया गया। 'भाबीजी घर पर हैं!' में आसिफ शेख ने बूढ़े और जवान से लेकर अलग-अलग उम्र की महिलाओं, कबाड़ी वाले, और ट्रांसजेंडर सहित 300 से ज्यादा अनोखे रोल निभाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.