पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को यकीन है कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन सोमवार को वेस्टइंडीज के दूसरी पारी के विकेट लेकर भारत की 2-0 से जीत का रास्ता दिखाएंगे। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 365 रन का लक्ष्य देकर भारत ने चौथे दिन दो विकेट 76 रन पर निकाल दिए । दोनों विकेट अश्विन ने लिए। वेस्टइंडीज को अभी भी 289 रन बनाने हैं।