Select Date:

Love के चक्कर में जमकर कूट दिया गया प्रेमी, ससुराल में घुस कर गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरेलियां

Updated on 20-06-2023 06:55 PM
सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक युवक-युवती की खंभे से बांधकर पिटाई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की की शादी भी हो चुकी थी। हालांकि, उनके बीच प्यार कम नहीं हुआ। युवती अपने ससुराल में थी फिर भी युवक को उससे मिलने ऐसी इच्छा जगी कि वो उसके ससुराल ही पहुंच गया। इसके बाद जो कुछ हुआ वो चौंकाने वाला था। आखिर क्या था पूरा मामला जानिए।

प्रेमिका के ससुराल पहुंचा प्रेमी, फिर

बताया जा रहा कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा ही थी, अभी वो एक-दूसरे की आगोश में थे। तभी लड़की के ससुराल वालों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई। उन्हें पहले खंभे से बांधा गया फिर लोगों ने उन्हें पीटा। यही नहीं आरोपी युवक को नग्न भी कर दिया गया। पूरी घटना का वीडियो भी वायरल किया गया है।

ससुराल वाले पहले भी दे चुके थे चेतावनी

युवती के ससुराल वालों के मुताबिक, आरोपी युवक को पहले भी चेतावनी दी गई थी। यही नहीं उसके साथ मारपीट भी हुई थी। उस समय युवक की पिटाई के बाद पंचायत कर लड़के को चेतावनी दे गई। उसके बाद भी लड़का फिर से युवती के ससुराल आ गया। जैसे ही ससुराल वालों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने युवक-युवती को रंगरलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ लिया और पिटाई की।

खंभे से बांधकर दोनों की पिटाई

पूरी घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें युवक-युवती नजर आ रहे। ये वायरल वीडियो गंगापुर सिटी सदर थाना क्षेत्र के कुनकटा गांव का बताया जा रहा। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि एनबीटी नहीं करता। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है युवक और युवती दोनों रोते हुए नजर आ रहे। युवती कह रही है भाई छोड़ दीजिए, लेकिन एक युवक ने उसको पकड़ रखा है। वो कह रहा कि इन दोनों के फोटो खींच लो फेसबुक पर डालने लायक।

छोरी नहीं बुलाया मैं खुद आया

एक और वीडियो में आरोपी युवक हाथ जोड़े हुए नजर आ रहा। गांव के ही कुछ लोग उससे पूछताछ करते हुए दिख रहे। वीडियो में एक शख्स बोल रहा कि पहले मना किया गया था फिर भी आया। इस बार तुझे छोरी ने बुलाया या खुद आया। युवक ने कहा कि मैं खुद ही आया हूं।

दौसा जिले का रहने वाला है मार खाने वाला शख्स

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक दौसा जिले का रहने वाला है। आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी बताया जा रहा है। उसका नाम भूरसिंह डाई बताया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक थाने पर मामला दर्ज नहीं किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.