Select Date:

पहले सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर खूब चला 'पठान' का जादू, छठे दिन भी धाकड़ कमाई

Updated on 31-01-2023 07:37 PM
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड को इस साल की शुरुआत में ही शानदार गिफ्ट दे दिया है। यह गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' है। फिल्म पठान का बॉक्स ऑफिस पर खूब तूफान नजर आ रहा है और छठे दिन भी कमाई का आंकड़ा जबर दिखा है। एक लंबा अरसा बीत गया है जब अपने पहले सोमवार को फिल्म ने इतनी बड़ी कमाई की हो। एक्सटेंडेड लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा पा चुकी इस फिल्म ने सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर खूब जादू चलाया है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में 'पठान' न सिर्फ अव्‍वल नंबरों से पास हुई है, बल्‍क‍ि इसने कामकाजी दिन में सबसे अध‍िक कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया है।
Pathaan Box Office Collection Day 6: शुरुआती अनुमान के जो आंकड़े सामने आए हैं वह इंडस्ट्री के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। बॉक्सऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले सोमवार को यानी छठे दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने 6 दिनों में केवल हिन्दी में 294-295 करोड़ रुपये की कमाई की है। सोमवार की कमाई ने नॉन हॉलिडे पर एक बार फिर से र‍िकॉर्ड तोड़ा है।

वर्ल्डवाइड कमाई 600 करोड़ रुपये पार

फिल्म 'पठान' ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने की राह पर तेजी से बढ़ रही है। डायेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' ने 5 दिनों में वर्ल्‍डवाइड 542 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अब शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म ने सोमवार को 600 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है। इस फिल्म ने बॉलीवुड के साथ-साथ डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान की अपनी ही फिल्मों के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

250 करोड़ है 'पठान' का बजट, यानी फ‍िल्‍म हो चुकी है सुपरहिट

'पठान' का बजट 250 करोड़ रुपये है। जबकि इसने सिर्फ हिंदी वर्जन में छह दिनों में 295.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस तरह फिल्‍म ने अपनी लागत से 18 परसेंट से अध‍िक कमाई कर ली है। बॉक्‍स ऑफिस के नियम के लिहजा से 'पठान' ने इस तरह सुपरहिट फ‍िल्‍म का तमगा हासिल कर ल‍िया है। हिंदी वर्जन में सबसे अध‍िक लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड अभी 'बाहुबली 2' के नाम है। प्रभास की इस फिल्‍म ने देश में हिंदी वर्जन से 708.99 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। 'पठान' की रफ्तार को देखकर अब संभावना जगने लगी है कि शाहरुख खान की यह फिल्‍म हिंदी में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म बन सकती है। इस लिस्‍ट में 'पठान' अब रणवीर सिंह की 'सिम्‍बा' की लाइफटाइम कमाई 295.45 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।
'बाहुबली 2' के बाद इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर आमिर खान की 'दंगल' है, जिसने 495.25 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। तीसरे नंबर पर 448.74 करोड़ की कमाई के साथ 'पीके' है, जबकि चौथे नंबर पर 432.43 करोड़ के साथ 'टाइगर जिंदा है', पांचवें नंबर पर 430.84 करोड़ की कमाई करने वाली 'संजू' है। छठे नंबर पर यश की 'केजीएफ 2' है, जिसने 427.49 करोड़ रुपये कमाए थे।

'पठान' की टीम मीडिया से मिली

बीती रात फिल्म 'पठान' की पूरी टीम मीडिया से मुखातिब हुई। यहां शाहरुख खान की कैमरे के सामने जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण से खूबसूरत बॉन्डिंग भी दिखी। पहले तो शाहरुख ने जाकर जॉन अब्राहम को किस किया और फिर दीपिका उन्हें किस करती नजर आईं। इस दौरान शाहरुख खान, जॉन और दीपिका ने 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर मजेदार डांस भी किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.