बंदे ने बीवी का पासपोर्ट क्लियर करवाने के लिए पुलिस की साइट ही हैक कर डाली, गजब है यह किस्सा
Updated on
16-02-2023 06:22 PM
नई दिल्ली: अगर आपको आपके किसी संबंधी या किसी अपने का पासपोर्ट बनवाना हो तो आप क्या करेंगे। पहले आप इसके लिए आवेदन करेंगे। उसके बाद जो तय प्रोसेस है उसे फॉलो करेंगे। अमूमन हर व्यक्ति यही करता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के व्यक्ति ने कुछ ऐसा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। गाजियाबाद के राजा बाबू शाह ने अपनी बीवी का पासपोर्ट क्लियर करवाने के लिए पुलिस की साइट ही हैक कर डाली। पेशे से सिविल इंजीनियर 27 वर्षीय शाह को अब मुंबई की साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बाबू शाह ने साइट हैक करने के साथ ही उसमें मौजूद तीन आवेदकों की इंक्वायरी रिपोर्ट भी क्लियर कर दी।
बीवी को करना चाहता था इंप्रेस इस मामले की और जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी की बीवी नौकरी के लिए विदेश जाना चाहती थी और आरोपी पति अपनी पत्नी को इंप्रेस करना चाहता था। साइबर पुलिस ने आगे बताया कि किसी को शक न हो इसलिए बाबू शाह ने साइट में मौजूद दो और इंक्वायरी को भी क्लियर कर दिया। पुलिस ने बताया कि शाह की पत्नी ने पासपोर्ट के लिए जो दस्तावेज जमा किए उनमें कोई समस्या नहीं थी। लेकिन FIR के बाद बाबू शाह की पत्नी का पासपोर्ट रोक दिया गया है। आरोपी इस समय ज्यूडिशयल कस्टडी में है।
पुलिस आरोपी तक कैसे पहुंची इससे पहले पिछले साल, एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अज्ञात व्यक्ति पर आरोप था कि उसने सुरक्षा, चोरी की पहचान, आईपीसी की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत धोखे से कंप्यूटर संसाधनों का प्रयोग किया है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ के लिए रखे गए तीन पासपोर्ट को भी क्लियर कर दिया है। यह तीन पासपोर्ट मुंबई के एंटोप हिल, चेंबुर और तिलक नगर से थे। पुलिस ने आगे बताया कि जांच में यह पता चला कि आरोपी ने आईपी एड्रेस का प्रयोग किया था। इसके बाद यह जांच दक्षिण क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई।
डीसीपी बालसिंह राजपूत और एसीपी रामचंद्र लोतलीकर की टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाले राजा बाबू शाह को गिरफ्तार कर लिया। साह यूपी में ही एक किराए के मकान में रहता था और उसकी पत्नी मुंबई में रहकर काम करती है। शाह ने पासपोर्ट के लिए पहले आवेदन किया और बाद में गैरकानूनी तरीके से सिस्टम को हैक कर अपनी पत्नी सहित तीन इंक्वायरी क्लियर कर दीं। हालांकि पुलिस ने यह बताने से इनकार कर दिया कि शाह को पुलिस की साइट का एक्सेस कैसे मिला।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…