मामला गंभीर है! पहले मैच में शतक के बाद यशस्वी जायसवाल को हुआ क्या है? सुनील गावस्कर ने पकड़ी कमजोरी
Updated on
01-08-2025 02:04 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड दौरे पर शतक के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद वह अपने लय से भटक गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में अब पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने यशस्वी की उस कमजोरी को उजागर किया है, जिसे दूर किए बिना उनकी वापसी थोड़ी मुश्किल है। गावस्कर ने यशस्वी जायसवाल के तकनीक पर चिंता जाहिर की है।
सोनी टीवी के ब्रॉडकास्टिंग पैनल में बात करते हुए सुनील गावस्कर ने यशस्वी को लेकर कहा कि पिछले कुछ पारियों से उनके आउट होने का पैटर्न एक जैसा है। जायसवाल राउंड द विकेट से अंदर आती हुई गेंद पर फंस रहे हैं, जिसके कारण वह आउट हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जायसवाल के खेल में शायद आत्मविश्वास की कमी आ गई है। पहले टेस्ट में शतक बनाने के बाद हमने उसे बिल्कुल भी सहज नहीं देखा है। यही वजह है कि वह अपने फ्रंट फुट को गेंद तक पर्याप्त रूप से आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।'
शतक से हुई थी सीरीज में यशस्वी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में धमाकेदार शुरुआत की। पहली पारी में 101 और दूसरी पारी में उन्होंने 87 रन बनाए, लेकिन इस मैच के बाद उनका फॉर्म गिर गया। पहले टेस्ट मैच के बाद पांच पारियों में वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए। इसके साथ ही राउंड द विकेट से दाएं हाथ के गेंदबाज के खिलाफ वह काफी संघर्ष करते हुए दिखे हैं। यही कारण है कि टीम इंडिया के लिए यह एक चिंता का विषय बन गया है।
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अभी तक के उनके प्रदर्शन को देखें देखें तो उन्होंने 9 पारियों में 32.55 की औसत से सिर्फ 293 रन बनाए हैं। किसी बल्लेबाज के लिए विदेशी धरती पर इस आंकड़े को खराब तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन जिस तरह से यशस्वी जायसवाल ने सीरीज में अपनी शुरुआत की थी उससे तुलना करें तो वह निश्चित रूप से कमतर है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…