Select Date:

'द केरल स्टोरी' को लेकर FIR तक पहुंची बात

Updated on 10-11-2022 06:27 PM
हाल ही में अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद ये काफी चर्चा में आ गई थी। एक ओर जहां इसे लोगों ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स दिया तो दूसरी ओर फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हो गया। केरल पुलिस प्रमुख ने सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' के खिलाफ शिकायत के बाद एक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
 
मामला दर्ज करने का आदेश
दरअसल इस फिल्म में दावा किया गया है कि राज्य की 32,000 महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया तथा उन्हें आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में भर्ती किया गया। केरल पुलिस मुख्यालय में एक सूत्र ने पुष्टि की  है कि राज्य पुलिस प्रमुख (एसपीसी) अनिल कांत ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त को मामला दर्ज करने तथा तमिलनाडु के एक पत्रकार की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री को की गई थी शिकायत
सूत्र ने बताया कि यह शिकायत मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को भेजी गयी थी, जिन्होंने इसे उचित कार्रवाई के लिए डीजीपी के पास भेज दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद शीर्ष पुलिस अधिकारी ने पुलिस की अपराध जांच शाखा को जांच करने तथा रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। शाखा की रिपोर्ट के आधार पर राज्य पुलिस प्रमुख ने प्राथमिकी दर्ज करने तथा शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है।

क्या है टीजर
बता दें कि फिल्म के विवादित टीजर में अभिनेत्री अदा शर्मा को बुर्का पहने हुए यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह एक हिंदू महिला थी जिनका इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया तथा आईएस में भर्ती किया गया तथा अभी वह अफगानिस्तान में जेल में हैं।उन्होंने टीजर में यह भी कहा है कि यह केरल की 32,000 और महिलाओं की कहानी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.