मेरी मेज पर लगा माइक 3 दिन से बंद, ये 'सरकार प्रायोजित बाधा' ...अधीर रंजन चौधरी का लोकसभा स्पीकर को खत
Updated on
16-03-2023 07:21 PM
नई दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन में 'सरकार प्रायोजित व्यवधान' के खिलाफ पत्र लिखा है। उन्होंने स्पीकर से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि विपक्षी सदस्यों को निष्पक्ष तरीके से अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिले। लोकसभा अध्यक्ष को लिखे खत में चौधरी ने यह आरोप भी लगाया कि उनकी मेज पर लगा माइक पिछले तीन दिनों से बंद है और इससे राहुल गांधी के उस बयान की पुष्टि होती है कि ‘भारत में विपक्षी सदस्यों के माइक बंद कर दिए जाते हैं।’
लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने कहा, ‘यह देखकर बहुत दुख होता है कि 13 मार्च, 2023 को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद से सरकार प्रायोजित व्यवधान जारी है।’अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सत्तापक्ष की तरफ से विपक्षी दल के एक सदस्य (राहुल गांधी) की छवि खराब करने की साजिश रची गई है।’ उनका कहना था कि परेशान करने वाली बात यह है कि सरकार के मंत्री सदन में हंगामे की अगुवाई कर रहे हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान पर संसद में बीजेपी खूब हंगामा कर रही है। दूसरी तरफ विपक्ष अडानी समूह के खिलाफ संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर आक्रामक है। इन दोनों मुद्दों पर संसद के दोनों सदनों में बुधवार को भी गतिरोध बना रहा। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। बजट सत्र के दूसरे चरण में लगातार तीसरे दिन दोनों सदनों में कार्यवाही बाधित हुई है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…