Select Date:

पंचतत्व में विलीन हुआ राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर

Updated on 22-09-2022 06:10 PM
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) ने बुधवार की सुबह करीब सवा दस बजे इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले राजू ने जाते-जाते सभी को रुला दिया। अक्षय कुमार से कपिल शर्मा तक और पीएम नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति तक ने राजू श्रीवास्तव को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। राजू श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत के दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। राजू, 10 अगस्त से एम्स में भर्ती थे और 21 सितंबर को उनका निधन हो गया था।

पंचतत्व में विलीन हुए राजू: चालीस दिन से अधिक समय तक मौत से लड़ने वाले राजू श्रीवास्तव ने बीते दिन (21 सितंबर 2022) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद आज (गुरुवार) को दिवंगत कॉमेडियन का अंतिम संस्कार किया गया। राजू श्रीवास्तव के बेटे आयुष्मान ने राजू श्रीवास्तव को मुखाग्‍नि दी और राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो दूसरी ओर श्मशान घाट में भी फैन्स का भारी हुजूम देखने को मिला।

राजू श्रीवास्तव को दी गई मुखाग्नि: राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दे दी गई है। यानी अब राजू सिर्फ यादों में रह जाएंगे। राजू श्रीवास्तव का जिक्र सिर्फ यादों में होगा, उनके किस्से, कोशिश और हौसला अब सिर्फ किस्सो में रह जाएगा। राजू को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे हैं। सुनील पाल भी राजू को अंतिम विदाई देते नजर आए हैं।

मुखाग्नि देने की तैयारी पूरी: कुछ ही देर में राजू श्रीवास्तव का शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा। राजू के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने की तैयारी पूरी हो गई है। फैन्स की आंखें नम हैं, उनके दिल में टीस है कि क्यों आखिर राजू ने ऐसे दुनिया को अलविदा कह दिया। कैसे हमेशा सबको हंसाने वाला एक इंसान ऐसे दुनिया को छोड़कर चला गया।

अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा राजू का शरीर: बता दें कि राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। राजू को याद करके सभी की आंखें नम हैं। राजू की अर्थी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। दिल्ली में हल्की हल्की बारिश शुरू हो गई है और चाहने वालों का कहना है कि इंद्र देव भी नम आंखों से राजू को आखिरी विदाई दे रहे हैं। कुछ ही देर में राजू का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.