क्रिकेट इतिहास का सबसे हैरतअंगेज कैच, क्रिकेटर के भगवान सचिन तेंदुलकर भी रह गए हैरान
Updated on
13-02-2023 06:56 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट में फील्डिंग भी एक कला है। इस कला का जो भी माहिर है, उसे गेम चेंजर माना जाता है। एक कैच मैच जितवा सकता है और अगर छूट गया तो मैच हरवा भी सकता है। हजारों ऐसे उदाहरण भी हैं। भारतीय टीम में युवराज सिंह, सुरेश रैना के रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, जबकि ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, बेन स्टोक्स जैसे कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें फिलहाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में गिना जाता है। हालांकि, इस खिलाड़ी की तरह किसी ने कैच नहीं लपका होगा।
फील्डिंग देखकर सचिन तेंदुलकर भी हैरान
यह खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर का कहना है। वायरल वीडियो में एक फील्डर ने ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका, जिसे देखकर कोई भी गश खाकर गिर जाएगा। क्रिकेट के मैदान पर यह खिलाड़ी फुटबॉल की स्किल्स दिखा रहा है और वह भी बड़ी आसानी से। दरअसल, एक वायरल वीडियो में बल्लेबाज शॉट खेलता है और सीमारेखा के पास एक फील्डर कैच लपकता है, लेकिन बाउंड्री के बाहर जाते समय हवा में उछाल देता है।
ऐसे लपका हैरतअंगेज कैच
हैरानी तब होती है जब वह खुद तो बाउंड्री के बाहर जाता ही है गेंद भी उसी ओर चली जाती है। अब फील्डर ने तपाक से फुटबॉल के अंदाज में गेंद को वापस हवा में उछलते हुए पैर से पीछे की ओर किक करता है। मैदान के अंदर उसका साथी खिलाड़ी कैच लपक लेता है। यह इंटरनेशनल या डोमेस्टिक क्रिकेट का मैच तो नहीं था, लेकिन यह कैच पूरी तरह आईसीसी के नियमों के अनुसार लपका जाता है। इस कैच को अगर महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी भी देखेंगे तो हैरान होने से खुद को रोक नहीं सकेंगे।
महान सचिन ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा- यह तभी हो सकता है, जब आप क्रिकेट के मैदान पर उस खिलाड़ी को उतार दें, जिसके पास फुटबॉल में भी महारत हासिल हो। सचिन का ऐसा लिखना था कि यह अनजान खिलाड़ी हीरो बन गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह मुकाबला कर्नाटक में एक टेनिस टूर्नामेंट का है और फील्डर का नाम Kiran Tarlekar बताया जा रहा है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…