नम आंखों से मां को दी मुखाग्नि... और 2 घंटे बाद कर्तव्य पथ पर वापस लौट गए पीएम मोदी
Updated on
30-12-2022 06:14 PM
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने सुबह साढ़े 9 बजे अपनी मां हीराबेन मोदी के अंतिम दर्शन किए और अपने भाई के साथ मिलकर मां की चिता को मुखाग्नि दी। मां से बिछड़ने के दो घंटे बाद ही पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर वापस लौट गए। पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे पश्चिम बंगाल में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने पहंचे, इस दौरान पीएम मोदी कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। काम के प्रति पीएम मोदी की निष्ठा और समर्पण दर्शाता है कि पीएम मोदी अपनी मां के दिए संस्कारों के प्रति कितने संवेदशील है। पीएम मोदी ने अपने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी मां बहुत मेहनती थी और वह हमेशा काम के प्रति निष्ठावान रहने की सीख देती थी।
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन आज सुबह तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को अचानक खराब हो गई थी। मां के अंतिम दर्शन करने और मां को अंतिम विदाई देने के लिए पीएम मोदी आनन-फानन में अहमदाबाद पहुंचे। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी मां को मुखाग्नि दी। अपनी मां से बिछड़ने के बावजूद पीएम मोदी ने अपने दिल पर पत्थर रखते हुए कर्तव्य पथ की ओर अपने कदम बढ़ाए हैं। पीएम मोदी ने अपने मां के दिए संस्कारों का पूरा निष्ठा के साथ निर्वहन किया। पीएम मोदी मां को मुखाग्नि देने के बाद तत्काल कर्तव्य पथ वापस लौट गए। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 11.30 बजे पश्चिम बंगाल में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने पहुंचे। इससे पहले बुधवार को भी जब पीएम मोदी अपना मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी, तब वह आनन-फानन में मां की तबीयत पहुंचने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। जब डॉक्टर ने पीएम मोदी को जानकारी दी कि उनकी मां की तबियत अभी स्थिर है तो वह दिल्ली वापट लौट आए।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…