जिस नेटवर्क मार्केटिंग का उड़ाते हो मजाक, वही बनाएगी अमीर! किस दिग्गज ने दी इस बिजनस से जुड़ने की सलाह
Updated on
04-12-2025 06:08 PM
नई दिल्ली: जब भी नेटवर्क मार्केटिंग का नाम आता है, दिमाग में सोशल मीडिया पर बनते फनी वीडियो और मीम सामने आ जाते हैं। हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रवि शर्मा नाम का एक शख्स महीने में 100 करोड़ रुपये कमाने का दावा करता है। हालांकि बाद में रवि शर्मा के कई दूसरे वीडियो भी वायरल हुए। नेटवर्क मार्केटिंग का बिजनेस कैसा भी हो, लेकिन एक दिग्गज ने इसे अमीर बनने का रास्ता बताया है।
रिच डैड पुअर डैड किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) का कहना है कि जब दुनिया की अर्थव्यवस्था गिर रही है, ऐसे में अमीर बनने के लिए नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से जुड़ें। कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वे कारण भी बताए हैं जिस वजह से नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस आपको अमीर बनाएगा।
पोस्ट में बताए 5 कारण
कियोसाकी ने पोस्ट में लिखा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लाखों नौकरियां खत्म कर देगा। वकील, डॉक्टर, एक्टर, बड़े-बड़े स्टार्स... किसी को भी एआई आसानी से बदल सकता है। उन्होंने बताया कि नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस आपको एक सफल बिजनेस चलाने की जरूरी बातें सिखाता है। कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में ऐसी 5 स्किल्स का जिक्र किया है जिन्हें नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से सीखा जा सकता है। ये इस प्रकार हैं
1. सेलिंग... कियोसाकी ने बताया है कि नेटवर्क मार्केटिंग से पहली स्किल सेलिंग यानी बेचने की आती है। आप एक-एक करके लोगों को अपना प्रोडक्ट समझाते हैं। इससे रिजेक्शन का डर दूर होता है।
2. स्पीकिंग... कियोसाकी ने बताया कि लोगों में दूसरी स्किल सबके सामने बोलने की आती है। वह बताते हैं कि बहुत से लोगों के लिए यह डर मौत से भी बड़ा होता है।
3. स्टैंड अप... नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से जुड़ने का तीसरा फायदा यह है कि अगर आप असफल होते हैं, तो कोई भी कंपनी आपको नौकरी से नहीं निकालेगी, जैसा कि दूसरी जगहों पर होता है। नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस आपको खड़े रहना सिखाता है। सबसे जरूरी बात, अपनी गलतियों से सीखना सिखाता है। इसी तरह आप ज्यादा समझदार और अमीर बनते हैं।
4. लर्न टू कोच... कियोसाकी ने नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से जुड़ने का चौथा फायदा भी बताया है। उनके मुताबिक आप इस बिजनेस से लोगों को सिखाना और उनमें छुपी हुई काबिलियत को बाहर लाना सीखते हैं। आप उन्हें असफल नहीं मानते, जैसा कि स्कूल में गलतियां करने पर होता है
5. सक्सेसफुल ह्यूमन बीइंग... नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से जुड़ने का पांचवां फायदा बताया है कि आप एक दयालु, ज्यादा ताकतवर और सफल इंसान बनते हैं। आप घमंडी और अकड़ू अमीर नहीं बनते।
आने वाली हैं मुश्किलें
कियोसाकी ने पोस्ट के आखिर में लिखा है कि उनका तीसरा सबक है कि कैसे दुनिया की अर्थव्यवस्था गिरने और लाखों लोगों के गरीब होने के बावजूद आप अमीर बन सकते हैं। वह लिखते हैं कि आप दूसरों को भी अमीर बनाने की ताकत हासिल करेंगे। अपना ख्याल रखें। आने वाला समय मुश्किलों भरा है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…