Select Date:

प्रेमानंद महाराज के निधन की खबर अफवाह, जानिए क्‍या बोले राधा केली कुंज आश्रम के सेवादार बिजली बाबा

Updated on 24-07-2023 04:22 PM
निर्मल राजपूत, मथुरा: वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम के महंत प्रेमानंद महाराज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। किसी ना किसी विषय को लेकर प्रेमानंद महाराज अपने भक्तों को प्रवचन देते हुए सुनाई देते हैं। रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के निधन की खबर वायरल होने लगी तो उनको श्रद्धांजलि देने का दौर शुरू हो गया। उनके अनुयायियों ने जब यह सुना कि महाराज प्रेमानंद अब इस दुनिया में नहीं है तो मायूसी छा गई। हालांकि, यह खबर सत्‍य नहीं है। प्रेमानंद महाराज के निधन की खबर सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने फर्जी तरीके से फैला दी थी। राधा केली कुंज आश्रम के सेवादार बिजली बाबा ने फर्जी खबरें वायरल न करने की अपील की है।

बिजली बाबा ने बताया कि महाराज जी बिल्कुल स्वस्थ हैं। हर दिन की तरह अपने भक्तों को प्रवचन दे रहे हैं। महाराज जी के निधन की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर किसी ने फैला दी है। भक्तों से यह अनुरोध है कि वह इस तरह की फर्जी खबरों से बचें। आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्‍नी एक्‍टर अनुष्‍का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे थे। कपल ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया थ। इसके बाद से प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे।

महाराज को किडनी की वंशानुगत बीमारी


प्रेमानंद महाराज के लाखों अनुयायी हैं। रविवार से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें बताया गया है कि प्रेमानंद महाराज का निधन हो गया है। गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज का जन्‍म कानपुर के सरसों गांव में हुआ था। उनका मूल नाम अनिरुद्ध कुमार पांडेय है। महाराज को पॉलीसिस्टिक किडनी रोग है। यह किडनी की एक वंशानुगत बीमारी है। उनकी दोनी किडनी पिछले 15 साल से काम नहीं कर रही हेा। ऐसे में उनकी हर महीने डायलसिस की जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई है। काफी कम मतदान भी हुआ। लेकिन यह उपचुनाव सिर्फ जीत और हार दर्ज करने के लिए ही नहीं जाना…
 31 July 2026
चेन्नेई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की सोशल मीडिया पर लोगों ने क्लास लगा दी है। सोशल मीडिया पर थलपति विजय का एक वीडियो शेयर कर यूजर्स ने उनकी कार्यशैली…
 31 July 2026
नई दिल्ली, दशकों तक भारत की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में बिजनेस घरानों की वारिस, प्रमोटर परिवारों और कॉर्पोरेट जगत की दिग्गज हस्तियों का दबदबा रहा। लेकिन अब प्रभाव और सफलता…
 31 July 2026
नई दिल्ली, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत अब यह तय करेगी…
 31 July 2026
भिवंडी, महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। 4 से 5 लोगों के मलबे…
Advt.