Select Date:

2027 तक 'समृद्ध' भारतीयों की संख्या 10 करोड़ हो जाएगी गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में दावा

Updated on 15-01-2024 02:20 PM

अगले चार सालों में यानी 2027 तक 'समृद्ध' भारतीयों की संख्या 100 मिलियन यानी 10 करोड़ के पार हो जाएगी। गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। दुनिया में केवल 14 देश हैं, जिनकी आबादी 100 मिलियन से ज्यादा है। वहीं भारतीय, जो पहले से ही कंज्यूमर एंड वेल्थ क्रिएशन में बदलाव के लिए जिम्मेदार हैं, वे लग्जरी गुड्स से लेकर शेयर मार्केट, SUV से लेकर ज्वेलरी तक और अन्य कई चीजों पर और भी बड़ा प्रभाव डालेंगे।

2027 तक 67% की ग्रोथ के साथ 100 मिलियन हो जाएंगे समृद्ध भारतीय
गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट 'द राइज ऑफ एफ्लुएंट इंडिया' में बताया गया है कि भारतीयों की हर साल 10,000 डॉलर से ज्यादा की इनकम है और करेंट एक्सचेंज रेट्‌स 8.3 लाख रुपए है। रिपोर्ट में इसे समृद्धि के रूप में परिभाषित किया है। गोल्डमैन के एनालिस्टों का कहना है कि इस क्लास यानी वर्ग की संख्या वर्तमान में 60 मिलियन (6 करोड़) है, लेकिन 2027 तक 67% की भारी ग्रोथ के साथ यह 100 मिलियन (10 करोड़) हो जाएगी।

लगभग 4% कामकाजी आबादी की सालाना आय ₹8.28 लाख से ज्यादा​​​​​​​
रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में लगभग 4% वर्किंग पापुलेशन यानी कामकाजी आबादी सालाना 10,000 डॉलर यानी 8.28 लाख रुपए से ज्यादा कमाती है (यह आंकड़ा 2,100 डॉलर की प्रति व्यक्ति आय का लगभग पांच गुना यानी करीब 1,75,000 रुपए है)। इस वर्ग का तेजी से विस्तार हुआ है- 2019 और 2023 के बीच इसमें 12% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ हुई है, जबकि इसी अवधि में जनसंख्या में 1% की ग्रोथ हुई है।

पिछले तीन सालों में इक्विटी और गोल्ड में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली
लोगों की समृद्धि में तेज ग्रोथ का मतलब है कि पिछले तीन सालों के दौरान इक्विटी, गोल्ड, प्रॉपर्टी समेत फाइनेंशियल और फिजिकल एसेट्स में भी अच्छी ग्रोथ हुई है। इक्विटी और गोल्ड में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है, जबकि प्रॉपर्टी की कीमतों में पिछले तीन-चार सालों में हाईयर रेट ऑफ एप्रिसिएशन देखने को मिला है।

2023 में डीमैट अकाउंट्स की संख्या 2.8 गुना बढ़कर 11.4 करोड़ हुई
गोल्डमैन के एनालिस्टों का कहना है कि 2023 में डीमैट अकाउंट्स की संख्या 2.8 गुना बढ़कर 114 मिलियन यानी 11.4 करोड़ हो गई है। वहीं स्टॉक ओनरशिप (BSE 200 स्टॉक) और म्यूचुअल फंड निवेश में भी अच्छी ग्रोथ हुई है। 2019 और 2023 के बीच भारतीयों के पास मौजूद सोने की वैल्यू 63% बढ़कर 1.8 ट्रिलियन डॉलर यानी 149.17 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

ज्वेलरी, ट्रैवल, रिटेल और हेल्थकेयर सेक्टरों में भी अच्छी ग्रोथ देखी गई
रिपोर्ट के मुताबिक, FMCG, फुटवियर, फैशन, पैसेंजर व्हीकल्स और टू व्हीलर्स समेत सभी इंडस्ट्रीज में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की डिमांड में तेज ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं टॉप इनकम कंजप्शन पर फोकस करने वाली कंपनियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा ज्वेलरी, ट्रैवल, प्रीमियम रिटेल और हेल्थकेयर सेक्टरों में भी अच्छी ग्रोथ देखी गई है।

कंपनियों के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में भी काफी चेंज हुआ
कई कंपनियों के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में भी काफी चेंज हुआ है। यही वजह है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर की तुलना में नेस्ले तेजी से बढ़ी है। वहीं HUL का प्रीमियम पोर्टफोलियो उसके टोटल रेवेन्यू की तुलना में तेजी से बढ़ा है।

वित्त वर्ष 2019 के बाद से क्रेडिट कार्ड ओनरशिप में 80% की ग्रोथ
समृद्ध लोगों द्वारा कंजम्पशन के लिए क्रेडिट कार्ड से खर्च भी बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019 के बाद से क्रेडिट कार्ड ओनरशिप में 80% की ग्रोथ हुई है और इसी अवधि में क्रेडिट कार्ड से खर्च में 250% की ग्रोथ देखने को मिली है (कैलकुलेशन पिछले 12 महीने के एवरेज पर बेस्ड है)।

गोल्डमैन के एनालिस्टों का कहाना है कि टॉप-एंड कंजम्पशन में यह उछाल ऐसे ही बना रहेगा। लिज्योर, आउट-ऑफ-होम फूड, ज्वेलरी, इंस्टीट्यूशनल मेडिकल सर्विसेस और ड्यूरेबल्स, यह ऐसे सेक्टर्स हैं जो समृद्धि बढ़ने के साथ सबसे ज्यादा प्रॉफिट हासिल करेंगे। इन सेक्टरों पर कोविड का कोई प्रभाव नहीं पड़ा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.