Select Date:

तस्करी का ‘गोल्डन प्लान’ देख अधिकारी चकराए, कैप्सूल-टॉफी में रखा था सोना; IGI एयरपोर्ट का मामला

Updated on 10-11-2022 05:30 PM
आईजीआई एयरपोर्ट के रास्ते सोना, नकदी और ड्रग्स की तस्करी करने वाले आए दिन हैरान करने वाले तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। कभी लहंगे के बटन में डॉलर छिपाकर लाते हैं तो कभी बैग में खुफिया जगह बनाकर ड्रग्स की तस्करी करते हैं। हाल ही में सोने की तस्करी करने वाले ऐसे दो यात्रियों को कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट से पकड़ा है। एक यात्री ने 18 टॉफी के अंदर सोना भरा हुआ था। वहीं दूसरा कैप्सूल के आकार के पाउच में सोने छिपाकर ले जा रहा था। दोनों के पास लगभग एक किलो सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। कस्टम के अनुसार मस्कट से एक यात्री आईजीआई के टर्मिनल 3 पर आया। कस्टम विभाग ने उसकी तलाशी ली तो उसके बैग में काफी टॉफियां मिली। इन्हें खोलकर देखा तो 18 टॉफी के अंदर सोना था। उसने बताया कि वह मस्कट से सोना छिपाकर लाया था। उसके पास 355 ग्राम सोना बरामद हुआ। वहीं, बैंकॉक से आए एक भारतीय की जांच की गई तो उसके पास दो कैप्सूल जैसे पाउच बरामद हुए। उसने इन पाउच में 652 ग्राम सोना छुपा रखा था।

लहंगे के बटन में मिले थे डॉलर

30 अगस्त को विदेश जा रहे एक यात्री को सीआईएसएफ ने पकड़ा था। उसके बैग में एक खास तरह का लहंगा मिला, जिसके बटन डॉलर के थे। इन्हें जब निकाला गया तो वह लगभग 41 लाख रुपये के मिले। उसके बैग से काफी मात्रा में लहंगे के बटन मिले थे और इन सबके अंदर डॉलर छिपाकर रखे गए थे।

कैप्सूल में लेकर आते हैं ड्रग्स

एयरपोर्ट के रास्ते ड्रग्स की तस्करी करने वाले अपने शरीर में ड्रग्स के कैप्सूल भी लेकर आते हैं। ऐसे कई तस्कर दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़े गए हैं। इनमें ज्यादात्तर अफगानी नागरिक हैं। उन्हें विदेश में हेरोइन और कोकीन के विशेष कैप्सूल खिलाए जाते हैं, जिसका ऊपरी हिस्सा रबड़ का होता है। इससे वह शरीर में घुलता नहीं है। दिल्ली आने के बाद शौच के माध्यम से कैप्सूल बाहर निकाल लेते हैं। इसके बाद उसे बेचा जाता है।

हाथों में पहन रखी थीं 51 लाख की सोने की चूड़ियां

एक अन्य मामले में मस्कट से आए छह यात्रियों को कस्टम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास सोने की 14 चूड़ियां मिली हैं जो उन्होंने हाथों में पहन रखी थी। उन्होंने बताया कि यह चूड़ियां उन्हें एयरपोर्ट के बाहर एक शख्स को देनी थी। चूड़ियों का वजन लगभग 1100 ग्राम है और इसकी कीमत 51 लाख रुपये से ज्यादा है। कस्टम विभाग मामले की जांच कर रहा है।

हाल में पकड़े मामले

– 3 नवंबर- चेन्नई कस्टम ने एक यात्री को पकड़ा, जिसके ट्रॉली सूटकेस के किनारे में एक किलो सोने की लाइन बनी हुई थी।
– 2 नवंबर- मुंबई कस्टम ने दुबई जा रहे एक परिवार के तीन लोगों को पकड़ा जिनके बैग, साड़ी और जूते से लगभग 5 लाख डॉलर बरामद हुए।
– 31 अक्टूबर- आईजीआई एयरपोर्ट पर नाइजीरियन महिला 4 किलो हेरोइन के साथ पकड़ी गई जो उसने बैग में खुफिया जगह के भीतर छिपा रखा था।
– 31 अक्टूबर- कमर पर बांधे गए पाउच के भीतर से लगभग 6.5 किलो सोना आईजीआई एयापोर्ट कस्टम ने बरामद किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.