जिसके लिए हुई तारीफ, उसी ने पाक खिलाड़ी को किया एशियन गेम्स से बाहर, ये कैसा अजब-गजब नियम
Updated on
26-07-2023 04:25 PM
कराची: आयशा नसीम के समय से पहले संन्यास के बाद पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा जब पूर्व कप्तान बिस्माह माहरूफ ‘बच्चों के साथ यात्रा नहीं करने’ की एशियाई खेलों की नीति के कारण इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता से हट गईं। पाकिस्तान ने इस तरह आगामी खेलों के लिए अपनी दो शीर्ष खिलाड़ियों को गंवा दिया।
हैरान करने वाली बात यह है कि वर्ल्ड कप में बच्चे को लेकर खेलने खेलने के लिए दुनियाभर के लोग बिस्माह की तारीफ कर रहे थे। अब वही चीज एशियन गेम्स से बाहर कर रही है। दरअसल, आयोजकों ने प्रतिभागी देशों के खिलाड़ियों को खेलों के लिए अपने बच्चों के साथ यात्रा करने की स्वीकृति देने से इनकार कर दिया है जिसके बाद बिस्माह ने एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के महिला क्रिकेट प्रकोष्ठ की प्रमुख तानिया मलिक ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि टीम को एशियाई खेलों में बिस्माह की सेवाएं नहीं मिलेंगी। तानिया ने पुष्टि की कि बिस्माह को टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह नियमों के काण खेल गांव में अपनी बेटी के साथ नहीं जा पाएंगी। इससे पहले 18 साल की ऑलराउंडर आयशा ने पीसीबी के सूचित किया कि वह निजी कारणों से क्रिकेट छोड़ रही हैं।
एशियाई खेलों से पहले पाकिस्तान की महिला टीम कराची में एक से 14 सितंबर तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2022-25 का हिस्सा) मैच खेलेगी। पाकिस्तान ने 2010 में चीन के ग्वांगझू और 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में पिछले दो एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीते हैं। एशियाई खेलों में स्पर्धा टी20 प्रारूप में होगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…