शुरुआती साल अर्बन मंकी के लिए चुनौतीपूर्ण थे। ब्रांड अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर कुछ खास कामयाबी नहीं हासिल कर पाया था। हालांकि, एक बार जब यश ने अपना मार्केटप्लेस बनाने का फैसला लिया तो ब्रांड चल निकला। यश गंगवाल ने शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में भी हिस्सा लिया था। लेकिन, उन्हें कोई निवेश नहीं मिला था। आज अर्बन मंकी का सालाना टर्नओवर लगभग 12 करोड़ रुपये है। वर्तमान में इसकी वैल्यूएशन 100 करोड़ रुपये है।
