जिसे कहते हैं वीरेंद्र सहवाग, उसने गेंदबाजी में किया बवाल, हैट्रिक लेकर यूं मचा दिया कोहराम
Updated on
18-03-2025 03:59 PM
नई दिल्ली: WPL फाइनल के दो दिन बाद, शेफाली वर्मा, निक्की प्रसाद, कनिका आहुजा, नंदिनी कश्यप और मन्नत कश्यप जैसी खिलाड़ी महिला U23 वन-डे ट्रॉफी के प्री-क्वार्टर फाइनल में खेलती दिखीं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाइनल खेलने के बाद शेफाली और प्रसाद सीधे अपनी राज्य टीमों के लिए मैदान में उतरीं। कर्नाटक के खिलाफ हरियाणा का नेतृत्व करते हुए शेफाली भले ही बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन उन्होंने गेंद से महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने हैट्रिक ली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।
शेफली को डेथ ओवर में मिली हैट्रिक
कर्नाटक की टीम 188/4 के स्कोर पर थी और छह ओवर बचे थे। उन्हें लग रहा था कि वे 240 तक पहुंच जाएंगे। लेकिन शेफाली ने 44वें ओवर की आखिरी दो गेंद और फिर 46वें ओवर की पहली गेंद पर सलोनी पी, सौम्या वर्मा और नमिता डी'सूजा को आउट कर दिया। इससे कर्नाटक की टीम दबाव में आ गई और उसकी पारी 217 रनों पर ही सिमट गई। शेफाली ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। शेफाली वर्मा भले ही बल्ले से WPL की तरह कमाल नहीं कर पाईं, लेकिन सोनिया मेहंदिया और तनीषा ओहलान ने शानदार प्रदर्शन किया। सोनिया ने 66 रन बनाए और तनीषा ने 77 रन की नाबाद पारी खेली। इससे हरियाणा ने आसानी से मैच जीत लिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी शेफली पार्ट टाइम बॉलिंग करती हैं। टी20 इंटरनेशनल मैच में उनके नाम 10 विकेट हैं। वनडे और टेस्ट में भी 1-1 बल्लेबाज को आउट किया है।
WPL में जमकर बोला था बल्ला
महिला प्रीमियर लीग में शेफाली का बल्ला खूब बोला। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी रहीं। 9 मैचों में 38 की औसत और 152 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 304 रन ठोके। इस दौरान उनके बल्ले से 34 चौके और 16 छक्के भी निकले। फाइनल में उनका बल्ला शांत रहा और दिल्ली कैपिटल्स को हार झेलनी पड़ी। वह WPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…