जिसे RCB ने दिखाया बाहर का रास्ता, उसने T20 में 3 शतक ठोककर मचाया कोहराम, अद्भुत रिकॉर्ड
Updated on
30-06-2025 03:05 PM
नई दिल्ली: टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में इतिहास रच दिया है। डु प्लेसिस एमएलसी में तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फाफ डु प्लेसिस ने सीजन के 21वें मैच में एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 53 गेंदों में नौ छक्कों और पांच चौकों की मदद से 103 रन की नाबाद पारी खेली। इसी सीजन में फाफ डु प्लेसिस ने 20 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ 51 गेंदों में 100 रन की पारी खेली थी। रोचक बात यह है कि इसी फाफ डु प्लेसिस को आईपीएल 2025 से ठीक पहले आरसीबी ने रिलीज कर दिया था।
8 जुलाई 2024 को भी फाफ डु प्लेसिस इस लीग में शतक जमा चुके हैं। उस वक्त उन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 58 गेंदों में 100 रन जड़े थे। टेक्सास सुपर किंग्स-एमआई न्यूयॉर्क के बीच इस मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों मे चार विकेट खोकर 223 रन बनाए। टीम को दूसरे ही ओवर में समित पटेल (3) के रूप में झटका लग गया था। उस समय तक टीम के खाते में कुल तीन ही रन थे।
यहां से फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेलते हुए सैतेजा मुक्कामल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। सैतेजा ने 18 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया, जिसमें तीन चौके भी शामिल रहे। सैतेजा के पवेलियन लौटने के बाद डु प्लेसिस ने मार्कस स्टोइनिस के साथ 57 रन की साझेदारी की। इस दौरान स्टोइनिस ने 22 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। टीम 140 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा चुकी थी।
यहां से डु प्लेसिस ने डोनोवन फेरीरा के साथ चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। फेरीरा ने महज 20 गेंदों में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि डु प्लेसिस नाबाद 103 रन बनाकर वापस लौटे। एमआई न्यूयॉर्क की ओर से जॉर्ज लिंडे और रुशिल उगरकर ने दो-दो विकेट चटकाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…