Select Date:

जो जीता वही सिकंदर, अब होगा बराबरी का मुकाबला, राजकोट में फाइनल टी-20 कल

Updated on 06-01-2023 09:54 PM
राजकोट: श्रीलंका को शनिवार को निर्णायक तीसरे टी-20 मैच में हराने के लिए भारतीय तेज गेंदबाजों और शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को पिछले मैच की हार से उबरकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पहले मैच में आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच में 16 रन से हार गई। युवा तेज गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन हार का प्रमुख कारण रहा, लेकिन उमरान मलिक और शिवम मावी को बखूबी पता है कि उन्हें इससे काफी कुछ सीखने को मिला है, उनकी खराब लाइन और लैंग्थ का श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने बखूबी फायदा उठाया।


चोटों से उबरकर टीम में लौटे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने दो ओवरों में पांच नोबॉल डाली। वह पहले ओवर में लगातार तीन बार क्रीज से बाहर रहे और टी-20 में नोबॉल की हैट्रिक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। पहले मैच में शानदार पदार्पण करने वाले मावी और अर्शदीप दोनों ने काफी नोबॉल फेंकी। ऐसे में कप्तान हार्दिक पंड्या को स्पिनरों पर निर्भर रहना पड़ा। वैसे महज एक मैच में खराब प्रदर्शन की गाज युवाओं पर नहीं गिरेगी क्योंकि उन्हें अनुभव की जरूरत है।
मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘युवा खिलाड़ियों के करियर में इस तरह के मैच आएंगे और हमें उनके साथ संयम बरतना होगा, लेकिन हमें समझना होगा कि ऐसा प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। वे सीख रहे हैं । यह कठिन है ।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सीखना आसान नहीं होता। हमें संयम से काम लेना होगा।’

बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम एक बार फिर अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहा। शुभमन गिल लगातार दूसरी बार असफल रहे और अब राहुल त्रिपाठी की तरह ही वह कोई मौका बर्बाद नहीं करना चाहेंगे। त्रिपाठी भी अपने पहले मैच में नहीं चल सके। आधी टीम 60 रन के भीतर पवेलियन लौट चुकी थी, जिसके बाद अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने उम्दा बल्लेबाजी की।अक्षर के रूप में भारत को रविंद्र जडेजाजैसा उपयोगी हरफनमौला मिल गया है। अपने कोर खिलाड़ियों को टीम और मौके देगी क्योंकि अब उसे विराट कोहली और रोहित शर्मा के दौर से इस प्रारूप में आगे निकलना है। निर्णायक मैच में टीम में किसी बदलाव की संभावना कम है। एशिया कप चैम्पियन श्रीलंका ने शानदार वापसी करके भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है, उसे हालांकि मध्यक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। राजकोट की पिच सपाट है और बल्लेबाजों की मददगार रहने की उम्मीद है। टॉस की भूमिका भी अहम होगी और दोनों कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।
भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रम, कुसाल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिता, दुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशान, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.