फोर्ड के मालिक ने रतन टाटा का उड़ाया था मजाक, उसी TATA के हाथों बिक गई कंपनी, 725 करोड़ में पूरी हुई डील
Updated on
11-01-2023 07:28 PM
नई दिल्ली: एक दौर था जब रतन टाटा (Ratan Tata) अपने पैंसेजप कार डिवीजन को बेचने के लिए फोर्ड (Ford Motors) के दरवाजे पर पहुंच गई थे। पैसेंजप कार डिवीजन में शुरूआत में टाटा को सफलता नहीं मिल रही थी। रतन टाटा ने इसे बेचने का फैसला किया। उन्होंने अमेरिकन कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स से बात की। हालांकि ये डील नहीं हुई, क्योंकि फोर्ड के चेयरमैन बिल फोर्ड (Bill Ford) ने रतन टाटा का मजाक उड़ाते हुए उन्हें अपमानित किया था। उन्हें ये कहकर अपमानित किया था कि तुम्हें कुछ नहीं आता। उन्होंने कहा कि अगर मैं ये सौदा करता हूं तो तुमपर अहसान करूंगा। आज इस अहसान का बदला टाटा मोटर्स ने कैसे लिया ये देखिए।
टाटा मोटर्स ने फोर्ड मोटर्स का अधिग्रहण किया है। अमेरिकी की दिग्गज ऑटो कंपनी फोर्ड मोटर्स (Ford Motors) भारत में अपना कारोबार समेट चुकी है। कंपनी ने भारत में अपना प्लांट टाटा मोटर्स (Tata Motors) को बेच दिया है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Tata Passenger Electric Mobility Limited) का कहना है कि गुजरात के साणंद में स्थित फोर्ड मोटर्स के प्लांट के ट्रांसफर के काम को पूरा कर लिया गया है। दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए पिछले साल अगस्त में 725.7 करोड़ रुपये की डील हुई थी।
टाटा मोटर्स ने अपनी एक अनुषंगी के जरिये फोर्ड इंडिया के साणंद संयंत्र का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले साल अगस्त में टाटा मोटर्स ने घोषणा की थी कि उसकी इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लि. (टीपीईएमएल) फोर्ड इंडिया के गुजरात के साणंद संयंत्र का 725.7 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि अनिवार्य शर्तों को पूरा करने और जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद संबंधित पक्षों ने इस सौदे को पूरा कर लिया है और टीपीईएमएल ने साणंद संयंत्र का अधिग्रहण कर लिया है।
इसके अलावा वाहन विनिर्माण से जुड़े सभी कर्मचारियों को नौकरी की पेशकश की गई है। जिन कर्मचारियों ने टीपीईएमएल की पेशकश को स्वीकार किया है उन्हें कंपनी में स्थानांतरित कर दिया गया है और वे 10 जनवरी से टीपीईएमएल के कर्मचारी हो गए हैं।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…