Select Date:

भारत को नई तोपें दिलाने की रफ्तार धीमी, सिर्फ 8 फीसदी आर्टिलरी गन ही हो पाईं अपडेट

Updated on 31-03-2023 05:57 PM
नई दिल्ली: भारतीय सेना की मौजूदा तोपों (आर्टिलरी गन) को अत्याधुनिक तोपों से रिप्लेस करने का काम धीमी रफ्तार से चल रहा है और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने इस पर सवाल उठाए हैं। सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मार्च 2022 तक सिर्फ 8 पर्सेंट आर्टिलरी गन ही सेना को मिल पाईं। सेना में आर्टिलरी मॉडर्नाइजेशन प्लान 1999 में बनाया गया था। साल 2027 तक 2,800 नई आर्टिलरी गन लेने की योजना बनाई गई थी।

दो दशक से धीमी गति से चल रहा है काम
सीएजी रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा आर्टिलरी गन को नई अत्याधुनिक गन से रिप्लेस करने का काम पिछले दो दशक से धीमी रफ्तार से चल रहा है। आर्टिलरी गन लेने और अपग्रेड करने के तीन प्रपोजल में से सिर्फ तीन पर ही कॉन्ट्रैक्ट हो पाया, जिससे कुल जरूरत की 17 पर्सेंट गन ही लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ पाई। साथ ही गन लेने की प्रक्रिया अलग-अलग स्टेज में कई बार लेट भी हुई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गन लेने में देरी होने ने यह भी दिखाया है कि रक्षा मंत्रालय और सेना हेडक्वॉर्टर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि क्वॉलिटेटिव रिक्वायरमेंट यानी जो प्रॉडक्ट के पैरामीटर होते हैं, वह रियलिस्टिक हों।
कौन-कौन सी नई तोपें हो रही शामिल?
इस महीने की शुरुआत में रक्षा अधिग्रहण समिति ने भारतीय सेना के तोपखाने के मॉडर्नाइजेशन के लिए 155 एमएम कैलिबर की अडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) की खरीद की जरूरत को मंजूरी दी है। K9 वज्र सेना के तोपखाने में शामिल पहली सेल्फ प्रॉपेल्ड गन है। यानी इसे ढोने के लिए किसी दूसरे वाहन की जरूरत नहीं पड़ती। यह खुद एक जगह से दूसरी जगह जा सकती है। सेना को अगले ढाई साल में 100 के-9 वज्र अतिरिक्त मिलेंगे। नए के-90 वज्र होंगे, वह हाईएल्टीट्यूट के हिसाब से एकदम मुफीद होंगे। अभी जो के-9 वज्र सेना के पास हैं, वह रेगिस्तान के इलाके को ध्यान में रखते हुए लिए गए थे। हालांकि इन्हें फिर एलएसी के पास भी तैनात किया गया। कोशिश की जा रही है कि आने वाले समय में सेना के तोपखाने में ज्यादातर मीडियम कैलिबर की गन हों यानी 130 से 155 एमएम कैलिबर की। अभी तोपखाने में इंडियन फील्ड गन (आईएफजी) और लाइट फील्ड गन (एलएफजी) भी हैं, जिनकी रेंज 17 किलोमीटर तक है और ये 105 एमएम कैलिबर की हैं। ये धीरे-धीरे फेज आउट होंगी और तोपखाने में 30 से 40 किलोमीटर रेंज की नई गन शामिल हो जाएंगी। न्यू जेनरेशन गन ज्यादा सटीक हैं। उनकी रेंज ज्यादा है। साथ ही वह बड़ा गोला दागती हैं जो ज्यादा घातक होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.