नमन धीर को आउट कर पाकिस्तानी ने की गिरी हुई हरकत, देखकर आपका भी खून खौल उठेगा
Updated on
17-11-2025 02:01 PM
नई दिल्ली: मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2025 में इंडिया ए का सामना पाकिस्तान ए से बीते 16 नवंबर को दोहा में हुआ। इस मैच को पाकिस्तान ए ने 8 विकेट से जीत लिया। उन्होंने इंडिया ए को एकतरफा मैच में हरा दिया। पाकिस्तान ए के खिलाड़ी ने इस मैच में इंडिया ए के नमन धीर से बदतमीजी भी की, जिसका वीडियो भी सामने आ रहा है।
नमन धीर को आउट करने के बाद सान मसूद ने की गंदी हरकत
दरअसल, इंडिया ए की पारी का 9वां ओवर पाकिस्तान ए की तरफ से साद मसूद डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर नमन धीर आउट हो गए। नमन के आउट होने के बाद साद ने सारी हदें पार कर दी। उन्होंने नमन को देखकर गुस्से में बाहर जाने का इशारा किया। इस पूरे मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कुछ ऐसा रहा मैच का बाल
पाकिस्तान ए के कप्तान इरफान खान ने इंडिया ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंडिया ए पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने तेज गति से 45 रन बनाए। नमन धीर 35 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। पाकिस्तान ए के लिए सर्वाधिक 3 विकेट शाहिद अजीज ने लिए। 2-2 विकेट साद मसूद और माज सदाकत ने लिए। 1-1 विकेट उबैद शाह, अहमद दानियाल और सूफियान मुकीम ने लिया।
पाकिस्तान ए ने 13.2 ओवर में चेज किया टारगेट
पाकिस्तान ए ने 137 रन का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवर में ही चेज कर दिया। ओपनर माज सदाकत 47 गेंद में 79 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद नईम ने 14 रन बनाए। यासिर खान 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा मोहम्मद फाइक 16 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ए ने 8 विकेट रहते यह टारगेट चेज कर लिया। इंडिया ए की तरफ से 1 विकेट यश ठाकुर तो 1 विकेट सुयष शर्मा ने लिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…