T20 के लिए नरक थी पिच... हार्दिक पंड्या पर भड़के गौतम गंभीर, बताई कप्तानी की ये भयानक गलती
Updated on
31-01-2023 07:20 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए अंतिम एकादश में एक बड़ा बदलाव करते हुए उमरान मलिक की जगह युजवेंद्र चहल को शामिल किया था। हालांकि, 'स्पिन-अनुकूल' सतह पर विकेट प्रदान करने के लिए लाए जाने के बावजूद, चहल ने मैच में केवल 2 ओवर फेंके। जब भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर से कप्तान हार्दिक पंड्या के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह हैरान करने वाला है। मैं इसका जवाब कैसे दे सकता हूं?
उन्होंने कहा- हार्दिक के इस फैसले ने सबसे अधिक हैरान किया है। मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता। चहल टी20 प्रारूप में आपके नंबर 1 स्पिनर हैं। उन्होंने दो ओवर किए और इस दौरान फिन एलन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। बचे हुए दो ओवरों का भी उपयोग हाना चाहिए था। बता दें कि मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने पिच को टी-20 खेलने लायक नहीं बताया था। इसके बाद लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम के क्यूरेटर पर सवाल उठने लगे हैं।
गंभीर हालांकि इस बात से सहमत थे कि अर्शदीप सिंह और शिवम मावी जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन उनका यह भी मानना है कि अगर चहल ने अपने ओवरों का पूरा कोटा पूरा कर लिया होता तो न्यूजीलैंड 80 या 85 रन पर आउट हो जाता। दूसरी ओर, हार्दिक ने चहल की बजाय दीपक हुड्डा को 4 ओवर गेंदबाजी करने को प्राथमिकता दी, जो हैरान करने वाली है।
उन्होंने कहा- हां, आप युवा अर्शदीप सिंह या शिवम मावी को और मौका देना चाहते हैं, लेकिन तब आप चहल को आखिरी में या उससे पहले पूरे 4 ओवर करा सकते थे। इसलिए मुझे लगता है कि वह रणनीति बनाने में चूक गए। वह न्यूजीलैंड को इससे पहले भी आउट कर सकते थे। स्कोर 80 या 85 भी हो सकता है। बड़े आश्चर्य की बात है कि हुड्डा को चार ओवर डालने के लिए कहना, लेकिन चहल को नहीं।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…