'लाखों' के खिलाड़ी ने दी करोड़ों की मुस्कान, यूं झूम उठे सचिन तेंदुलकर, नीता और आकाश अंबानी
Updated on
25-05-2023 09:16 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर 81 रन की बड़ी जीत दर्ज की। मुंबई ने लखनऊ को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। एमआई की इस जीत के हीरो युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल रहे, जिन्होंने अपनी खूंखार गेंदबाजी से महफिल लूट ली। मधवाल के सामने लखनऊ के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए थे। ऐसे में आकाश को उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वहीं जब युवा गेंदबाज ने आखिरी विकेट लेकर लखनऊ को ऑल आउट किया तो दिग्गज सचिन तेंदुलकर, आकाश अंबानी और नीता अंबानी का रिएक्शन देखने लायक था।
खुशी से झूम उठे सचिन, आकाश और नीता अंबानी
दसअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 17वां ओवर मुंबई इंडियंस की ओर से आकाश मधवाल डाल रहे थे। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर मोहसिन खान स्ट्राइक पर थे। मधवाल ने मोहसिन खान को शून्य पर ही क्लीन बोल्ड कर दिया, जिसके चलते मुंबई इंडियंस 81 रन से जीत गई। एमआई की जीत के बाद मालिक आकाश अंबानी और मालकिननीता अंबानी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
वहीं सचिन तेंदुलकर भी डगआउट में फूले नहीं समा रहे थे। मैदान पर कॉमेंट्री बॉक्स में हर जगह सिर्फ आकाश मधवाल के ही चर्चे हो रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि आकाश को कप्तान रोहित शर्मा से भी शाबाशी मिली। इस पूरी घटना का वीडियो खुद आईपीएल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
आकाश मधवाल ने झटके 5 विकेट लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आकाश मधवाल ने एलिमिनेटर मुकाबले में अपने 3.3 ओवर के स्पेल में 1.4 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 5 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने प्रेरक मांकड़, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई और मोहसिन खान का शिकयर किया था। उन्होंने अपने खेले गए 7 मैचों में अब तक 7.77 की इकॉनमी से 13 विकेट अपने नाम किए हैं। बता दें कि आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा था। बहरहाल, अब इसी तेज गेंदबाज ने अनुभवी जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम के तेज गेंदबाजी क्रम को संभाल रखा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…