Select Date:

बढ़कर 23 रुपये पहुंचा इस IPO का प्रीमियम

Updated on 09-09-2022 06:24 PM

101 साल पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंक तमिलनाड मर्चेंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) का आईपीओ आखिरी दिन 2.86 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 831 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 87,12,000 शेयरों के मुकाबले 2,49,39,292 शेयर की बिड्स मिली है। तमिलनाड मर्चेंटाइल बैंक के आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट सोमवार 12 सितंबर 2022 को फाइनल हो सकता है। इससे पहले, आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बैंक के शेयर शुक्रवार को ग्रे मार्केट में 23 रुपये के प्रीमियम पर पहुंच गए हैं।

 20 से अब 23 रुपये हुआ IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) के शेयर शुक्रवार को ग्रे मार्केट में 23 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहे हैं। बैंक के शेयरों का गुरुवार को ग्रे मार्केट प्रीमियम 20 रुपये था। प्राइवेट सेक्टर बैंक के शेयर 15 सितंबर 2022 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो सकते हैं। बैंक के आईपीओ का प्राइस बैंड 500-525 रुपये है।

 शेयर बाजार में हो सकती है अच्छी लिस्टिंग
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर अगर 525 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और शुक्रवार के ग्रे मार्केट प्रीमियम पर बैंक के शेयरों की लिस्टिंग होती है तो यह 548 रुपये के करीब लिस्ट हो सकते हैं। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, देश के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से है, इसकी हिस्ट्री 101 साल की है। 1921 में बैंक की शुरुआत Nadar Bank के रूप में हुई थी। तूतीकोरिन का यह बैंक, माइक्रो-स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, एग्रीकल्चरल और रिटेल कस्टमर्स को कई तरह की सर्विसेज ऑफर करता है। बैंक की 509 ब्रांचेज हैं, जिनमें से 369 ब्रांच तमिलनाडु में ही हैं। बैंक के बिजनेस में इन होम ब्रांच की हिस्सेदारी 70 पर्सेंट है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.