Select Date:

80 रुपये पहुंचा इस IPO का प्रीमियम, 40% फायदे के साथ हो सकती है लिस्टिंग

Updated on 04-11-2022 06:20 PM

मार्केट में पिछले दिनों डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) का आईपीओ खुला। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया। डीसीएक्स सिस्टम्स का आईपीओ ओवरऑल करीब 70 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 500 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 61.77 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ को ग्रे मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। डीसीएक्स सिस्टम्स का ग्रे मार्केट प्रीमियम बढ़कर 80 रुपये पहुंच गया है। 

करीब 42 पर्सेंट फायदे के साथ हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) का ग्रे मार्केट प्रीमियम शुक्रवार को बढ़कर 80 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम गुरुवार के बंद स्तर से 12 रुपये ज्यादा है। डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 197-207 रुपये है। अगर कंपनी के शेयर 207 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और 80 रुपये के प्रीमियम पर लिस्टिंग होती है तो डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर 287 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से करीब 42 पर्सेंट ऊपर लिस्ट हो सकते हैं। 

11 नवंबर को एक्सचेंज में लिस्ट हो सकते हैं कंपनी के शेयर
केबल्स और वायरलेस हार्नेस असेंबलीज की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार 7 नवंबर 2022 को फाइनल हो सकता है। Link Intime India शेयर सेल की रजिस्ट्रार है। डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार 11 नवंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट हो सकते हैं। ज्यादातर ब्रोकरेज हाउसेज ने डीसीएक्स सिस्टम्स के आईपीओ को सब्सक्राइब रेटिंग दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.