कॉलेज विवाद में प्रिंसिंपल की गई जान, भाई और परिवार के लोगों ने ही रची हत्या की साजिश!
Updated on
09-06-2023 06:48 PM
गोड्डा: झारखंड में गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र में रेल लाइन के किनारे से पुलिस ने एक कॉलेज प्राचार्य का शव बरामद किया। बसंतराय स्थित अब्दुल कलाम आजाद कॉलेज के अपहृत प्राचार्य मो नजीरुद्दीन का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मो नजीरुद्दीन का गुरुवार की सुबह हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को अहले सुबह प्राचार्य की लाश को बरामद कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
पत्नी ने थाने में अपहरण की दर्ज कराई थी शिकायत
इस संबंध में बसंत राय थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी फातिमा खातून ने मो. नजीरुद्दीन के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इसमें जानकारी दी गई उनके पति मो नजीरुद्दीन 8 जून को सुबह करीब 8.00 बजे अपनी कार से चालक अमन राज के साथ भागलपुर के लिए निकले थे। लेकिन शाम 7 बजे तक वापस नहीं लौटे। तो उनकी पत्नी ने उन्हें फोन किया। लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला। चालक अमन राज से जानकारी मिली कि शाम साढ़े छह बजे बल्लांचक पुल गेरुआ नदी के पास से तीन व्यक्तियो ने उनका अपहरण कर लिया।
भाई और परिवार के सदस्यों ने घटना को दिया अंजाम
अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की त्वरित जांच में जुट गई। एसडीपीओ आनंद मोहन के नेतृत्व में प्राचार्य नजीरुद्दीन की बरामदगी के लिए टीम बनाई गई। सभी थाना प्रभारी और सीमावर्ती जिला के पदाधिकारियों को वाहन चेकिंग का निर्देश दिया गया। चेकिंग के दौरान नगर थाना गोड्डा में इस घटना में संलिप्त शाकिर को काले रंग की कार के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। उसने बताया कि मोहम्मद नजीरूद्दीन का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। मो नजीरुद्दीन का कॉलेज के लेकर विवाद है। जिसमें उसके भाई और परिजनों की संलिप्तता बतायी जाती है। पुलिस इस घटना में संलिप्त मो. शाकिर उर्फ चुन्ना, अमन राज और कपिल देव दास के साथ कुछ अन्य लोगो को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महगामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे से प्राचार्य के शव को बरामद किया।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…