बिहार में नकली शिव को असली विषधर ने दे दिया धोखा, डसने पर गए स्वर्ग सिधार
Updated on
22-06-2023 06:40 PM
मधेपुरा: सदर अनुमंडल के मुरलीगंज नगर पंचायत के दुर्गास्थान में अष्टयाम नृत्य के दौरान सर्पदंश से एक कलाकार की मौत हो गई। घटना के बाद आयोजन छोड़कर आयोजक और कलाकार फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुरलीगंज सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम के दौरान अष्टयाम में नृत्य करने आए एक कलाकार की सर्पदंश से मौत हो गई है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात हो रहे अष्टयाम में एक कलाकार भगवान शिव का भेष बनाकर गर्दन में सांप को लेकर नृत्य कर रहा था। इसी दौरान कलाकार को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो आननफानन में उसे मुरलीगंज पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर लाल बहादुर ने बताया कि इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
नकली शिव को असली विषधर ने दिया धोखा
जिसके बाद चोरी छुपे आयोजक मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में बेड पर लाश को छोड़ फरार हो गए। मौत के बाद अष्टयाम आयोजन कर रहे आयोजक और अन्य कलाकार भी फरार हो गये है। वहीं शव की सूचना अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाते ही देर रात मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कलाकार ने गले में लपेट लिया था असली सांप
मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि सूचना पाते ही त्वरित कार्रवाई की गई है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी । मृतक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार राम के रूप में की गई है। मुकेश वर्षों से आष्ट्याम, राम लीला, रासलीला आदि कार्यक्रमों में भगवान शिव का रोल करते आ रहे थे। अपने अभिनय को जीवंत करने के लिए वे असली सांप को गले में लपेट कर वर्षों से अभिनय करते आ रहे थे। लेकिन बीती रात विषधर ने धोखा दे दिया।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…