Select Date:

Welcome To The Jungle की रिलीज डेट आई, क्रिसमस पर अक्षय ने 'जंगली फौज' का शेयर किया वीडियो

Updated on 25-12-2025 01:19 PM
आज क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' यानी 'वेलकम 3' की नई झलक रिलीज हुई है। इस वीडियो को अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया है कि फिल्म अगले साल क्रिसमस पर यानी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

साल 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त का नाम 'Welcome To The Jungle' में सबसे बड़ी स्टार कास्ट शामिल है। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। पहले खबर थी कि ये फिल्म 2024 में क्रिसमस पर रिलीज हो रही है लेकिन फिर इसके टलने की खबर आई। इसके बाद कहा गया कि ये साल 2025 में क्रिसमस पर रिलीज हो रही है और ये भी टल गई। अक्षय ने अपने लेटेस्ट वीडियो में अब फिल्म के अगले साल क्रिसमस पर रिलीज की बात कही है।

क्रिसमस पर 'वेलकम 3' की रिलीज डेट

अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'वेलकम टू द जंगल की पूरी कास्ट की ओर से आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं! 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़। मैं कभी इतने बड़े आयोजन का हिस्सा नहीं रहा… हममें से कोई भी नहीं। हम आपको अपना गिफ्ट देने के लिए बेताब हैं। फिल्म रैप हो चुकी है। बहुत बढ़िया, दोस्तो! इसे साकार करने में शामिल सभी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा। हमारे पूरे परिवार की ओर से हम आपको 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।'

लोगों ने जताई खुशी

क्रिसमस पर आए इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की खुशी साफ दिख रही है। लोगों ने कहा है- फाइनली रैप हुआ। लोगों ने कहा है- सारे बॉलीवुड कलाकार एक सिंगल फ्रेम में। लोगों ने अभी से इसे ब्लॉकबस्टर बताया है।

फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, रवीना टंडन जैसे कई कलाकार

बता दें कि 2024 में अक्षय कुमार ने फिरोज नाडियाडवाला के साथ मिलकर बॉलीवुड की दो सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी 'वेलकम' और 'हेरा फेरी' को फिर से बनाने का फैसला किया था। इसके तुरंत बाद, अहमद खान के डायरेक्शन में 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग शुरू हुई और मेकर्स ने हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी टीम बनाई। अक्षय कुमार के नेतृत्व में, 'वेलकम टू द जंगल' में परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और लारा दत्ता जैसे तमाम कलाकार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.