Select Date:

आ गया मुकेश अंबानी की एक और कंपनी का रिजल्ट, दोगुना हो गया खर्च, कितना रहा प्रॉफिट?

Updated on 19-10-2024 12:19 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की एक और कंपनी ने अपना सितंबर तिमाही का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का नेट प्रॉफिट सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में मामूली तीन प्रतिशत बढ़कर 689 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 668 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल में अपना तिमाही रिजल्ट जारी किया था। इस दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में पिछले साल के मुकाबले करीब 5 फीसदी की गिरावट आई।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 694 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 608 करोड़ रुपये थी। हालांकि, पिछले वर्ष की समान अवधि में 71 करोड़ रुपये के मुकाबले कुल खर्च दोगुना होकर 146 करोड़ रुपये हो गया। सूचना में कहा गया है कि कंपनी ने मुख्य निवेश कंपनी के रूप में पंजीकरण के लिए रिजर्व बैंक को आवेदन दिया था।

शेयर का हाल


जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को नौ जुलाई, 2024 को रिजर्व बैंक से आवश्यक अनुमोदन और पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इसके साथ, वह एक गैर-जमा लेने वाली प्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण मुख्य निवेश कंपनी बन गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से अलग हुई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज निवेश और वित्त पोषण, बीमा ब्रोकिंग, भुगतान बैंक और भुगतान एग्रीगेटर और भुगतान गेटवे सेवाओं से जुड़ी हुई है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.39% की तेजी के साथ 330.55 रुपये पर बंद हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.