Select Date:

ट्रंप के टकराने का नतीजा! एलन मस्क ने एक झटके में गंवाई पाकिस्तान के डिफेंस बजट से तीन गुना रकम

Updated on 06-06-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टकराना महंगा पड़ रहा है। बजट बिल को लेकर ट्रंप और मस्क में ठनी हुई है। इसका असर टेस्ला के शेयरों पर भी दिख रहा है। इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में गुरुवार को भारी गिरावट आई। कंपनी का शेयर 14% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे कंपनी को सिर्फ तीन घंटे में 152 बिलियन डॉलर का भारी भरकम नुकसान हुआ। यह टेस्ला के इतिहास का सबसे बुरा दिन था।

टेस्ला के शेयरों में गिरावट से मस्क की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ में 33.9 अरब डॉलर की गिरावट आई जो पाकिस्तान के कुल डिफेंस बजट से तीन गुना है। पिछले साल यानी 2024 में पाकिस्तान का डिफेंस बजट 11 अरब डॉलर था। इस गिरावट से मस्क की नेटवर्थ अब 335 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 97.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यह रकम गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ (82.5 अरब डॉलर) से ज्यादा है।

टेस्ला का मार्केट कैप

ट्रंप और मस्क में तकरार से निवेशक बुरी तरह डर गए हैं। पहले निवेशकों को उम्मीद थी कि मस्क की कंपनियों को ट्रंप प्रशासन से अच्छे संबंध होने का फायदा मिलेगा। लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। यह विवाद सरकार के बजट बिल को लेकर शुरू हुआ। मस्क ने बजट बिल को 'घिनौना' बताया था। इसके जवाब में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, "बजट में पैसे बचाने का सबसे आसान तरीका है कि एलन की सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दो। मुझे हमेशा हैरानी होती थी कि बाइडेन ने ऐसा क्यों नहीं किया!"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.