Select Date:

फिर गूंजेगी 'कांतारा' की दहाड़, 2024 में रिलीज होगा प्रीक्वल, ऋषभ शेट्टी ने शेयर की डीटेल

Updated on 07-02-2023 06:37 PM
फिल्म 'कांतारा 2' से दुनियाभर में धमाल मचाने वाले एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी अब जल्द ही इस फिल्म का पहला पार्ट यानी प्रीक्वल लेकर आ रहे हैं। ऋषभ शेट्टी ने प्रीक्वल से जुड़ा खास अपडेट शेयर किया है, जिसने फैन्स को एक्साइटेड कर दिया है। मात्र 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'कांतारा 2' एक देवता के मिथक की कहानी थी, जिसे पहले सिर्फ कन्नड़ भाषा में ही रिलीज किया गया था। लेकिन फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स और डिमांड के कारण इसे पैन इंडिया रिलीज किया गया। और फिर 'कांतारा' ने जो कर दिखाया, वह सभी ने दिखा। इस फिल्म ने 400 से 450 करोड़ तक की रिकॉर्ड कमाई की।

तभी से फैन्स Kantara के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वो जानने को उत्सुक थे कि आखिर अगले पार्ट में क्या कहानी होगी। लेकिन Rishab Shetty ने कहा है कि वह फिल्म का अगला नहीं बल्कि पहला पार्ट लेकर आएंगे। यानी 'कांतारा 2' में जो कहानी दिखाई गई, पहले पार्ट में उससे पीछे की कहानी दिखाई जाएगी।
'कांतारा' के थिएटर्स में 100 दिन पूरे
मालूम हो कि 'कांतारा' को थिएटर्स में रिलीज हुए 100 दिन पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म अभी भी कई जगहों पर थिएटरों में दिखाई जा रही है। इसका जश्न मनाने के लिए मेकर्स ने हाल ही एक सक्सेस पार्टी रखी। इस दौरान ऋषभ ने बताया कि उन्होंने 'कांतारा' के प्रीक्वल की कहानी लिखनी शुरू कर दी है। ऋषभ ने कहा कि यह 'कांतारा 2' है, लेकिन इसमें प्रीक्वल की कहानी होगी।

फिलहाल चल रही है रिसर्च

ऋषभ शेट्टी ने बताया कि 'कांतारा' का प्रीक्वल 2024 में रिलीज होगा। ऋषभ ने रिवील किया कि उन्हें प्रीक्वल का आइडिया कब और कैसे आया। वह बोले, 'प्रीक्वल बनाने का आइडिया मेरे दिमाग में तब आया जब मैं 'कांतारा 2' की शूटिंग कर रहा था। फिलहाल हम इसके लिए और भी डीटेल्स निकाल रहे हैं। फिलहाल फिल्म के लिए रिसर्च चल रही और इसलिए कुछ भी बताना जल्दबाजी होगी।'

'कांतारा' की कहानी और पंजुरली देवता

'कांतारा' की कहानी दैव कोला के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी 1847 में मंगलौर के राजा की है, जो अपने घर की सुख-शांति चाहता है और इसलिए स्थानीय देवता पंजुरली की मूर्ति को गांववालों से मांगता है। पंजुरली को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और उन्हें कन्नड़ लोग पूजते हैं। कर्नाटक में पंजुरली देवता को बहुत माना जाता है। यहां के लोग भूत कौला त्योहार के दौरान पंजुरली भगवान का वेश धारण करते हैं और फिर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। 'कांतारा 2' को लोगों ने खूब प्यार दिया। 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने पर इसे तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। यही नहीं, 'कांतारा 2' ने ऑस्कर्स 2023 के लिए दो कैटिगरी में क्वॉलिफाई भी किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.