Select Date:

iPhone बनाने वाली कंपनी एपल के सीईओ की सैलरी 40% से ज्यादा कटी, जानिए अब कितनी रह गई

Updated on 13-01-2023 06:05 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एपल (Apple) के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) को नए साल पर झटका लगा है। उनकी सैलरी में 40 फीसदी से ज्यादा की कटौती की गई है। आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल के शेयरों में पिछले साल काफी गिरावट आई थी और इससे उसका मार्केट कैप भी गिरा था। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुक को इस साल 4.9 करोड़ डॉलर (करीब चार अरब रुपये) मिलेंगे। कुक ने खुद ही कंपनी से उनकी पे को एडजस्ट करने का अनुरोध किया था। पिछले साल यानी 2022 में कुक को 9.94 अरब डॉलर मिले थे। इसमें 30 लाख डॉलर बेसिक सैलरी, 8.3 करोड़ स्टॉक अवॉर्ड और बोनस शामिल था। उससे पहले 2021 में उन्हें कुल 9.87 करोड़ डॉलर का पे पैकेज मिला था।
नई व्यवस्था के मुताबिक टिम कुक के पास मौजूद स्टॉक यूनिट्स का परसेंटेज 50 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया गया है। ये स्टॉक एपल की परफॉरमेंस से जुड़े हैं। कंपनी का कहना है कि कुक का नया पैकेज शेयरहोल्डर फीडबैक, एपल के परफॉरमेंस और कुक की सिफारिशों के आधार पर तय किया गया है। कुक के पिछले साल के पैकेज की कई शेयरहोल्डर्स ने आलोचना की थी। हालांकि अधिकांश शेयरहोल्डर्स ने पिछले साल इसका समर्थन किया था।

पूरी दौलत कर रखी है दान

पिछले साल कुक के इक्विटी अवॉर्ड की वैल्यू 7.5 करोड़ डॉलर थी। 2023 में उनका पैकेज कंपनी के स्टॉक के परफॉरमेंस के मुताबिक कम-ज्यादा रह सकता है। कुक ने उनके पैकेज को कम करने की सिफारिश कंपनी से की थी। अमूमन ऐसा कम ही देखने को मिलता है। कुक को पिछले साल 60 लाख डॉलर का बोनस मिला था जबकि इक्विटी अवॉर्ड वैल्यू के रूप में उन्हें चार करोड़ डॉलर मिले थे। 62 साल के कुक ने अपनी सारी दौलत चेरिटैबल कामों के लिए देने का संकल्प ले रखा है।
एपल के शेयरों में पिछले साल 27 फीसदी गिरावट आई थी। इस साल कंपनी के शेयरों में अब तक 2.7 फीसदी तेजी आई है। companiesmarketcap के मुताबिक एपल का मार्केट कैप 2.122 ट्रिलियन डॉलर है। सऊदी अरामको 1.883 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। माइक्रोसॉफ्ट तीसरे, अल्फाबेट चौथे, ऐमजॉन पांचवें, बर्कशायर हैथवे छठे, वीजा सातवीं, एक्सन मोबिल आठवीं, यूनाइटेडहेल्थ नौवें और जॉनसन एंड जॉनसन दसवें नंबर पर है। भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की 46वीं वैल्यूएबल कंपनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.