एक ही बच्ची को तीन बार बेच डाला, मुजफ्फरपुर में शर्मनाक कांड का खुलासा
Updated on
28-06-2023 07:27 PM
मुजफ्फरपुर: परिवार में हुए विवाद के बाद गुस्से में कहलगांव की एक नाबालिग बच्ची घर छोड़कर भाग गई। लेकिन वो जिस्म के दलालों के चंगुल में फंस गई। स्टेशन पर उसे अच्छी नौकरी का झांसा देकर एक धंधेबाज ने पूर्णिया के एक ऑर्केस्ट्रा संचालक को 30 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद पूर्णिया के ऑर्केस्ट्रा संचालक ने मोतिहारी के दूसरे ऑर्केस्ट्रा संचालक के हाथों उसे बेच दिया। 15 दिन पहले मोतिहारी के ऑर्केस्ट्रा संचालक महेश प्रसाद ने उसे मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर में एक महिला को बेच दिया। यहां उसे बंधक बनाकर रखा गया था। लेकिन लड़की ने हिम्मत जुटाई और किसी तरह से एक फोन ढूंढ 112 नंबर पर कॉल कर दिया। 15 मिनट में ही 112 नंबर की पुलिस जीप गन्नीपुर में पहुंच गई। पुलिस को देख धंधेबाज महिला मौके से फरार हो गई। वहीं किशोरी को काजी मोहम्मदपुर पुलिस अपने साथ मुक्त करा कर थाने ले आई।
एक ही बच्ची को तीन बार बेचा
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता एनटीपीसी में काम करते हैं। उसने साइंस से इंटर पास की है। उसके बाद काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने कहलगांव थाने से संपर्क किया। तब पता चला कि किशोरी के अपहरण की एफआईआर 3 दिसंबर 2022 को कहलगांव थाने में उसके पिता ने दर्ज कराई थी। आरोप है कि एफआईआर के बाद अगर कहलगांव पुलिस ने कार्रवाई की होती तो नाबालिग बच्ची बिकने से बच जाती। काजी मोहम्मदपुर थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया कि कहलगांव थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है। किशोरी को उसे सौंप दिया जाएगा। कहलगांव पुलिस किशोरी का 164 का बयान दर्ज कराएगी। उसमें दिए गए बयान के आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दरिदों ने बच्ची पर ढाया बेइंतहा जुल्म
अपनी आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने कहा कि शुरुआत में उसे इतना मारा-पीटा गया कि वह लाचार हो गई । यौन उत्पीड़न की सारी हदें पार कर दी गईं। हर प्रोग्राम से पहले बता दिया जाता था कि पिस्टल लिए कई युवक आसपास खड़े हैं। मुंह खोलने की कोशिश की या शोर मचाया तो गोली मार दी जाएगी। डर से शोर मचाने या भागने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। किसी प्रकार हिम्मत जुटाकर 112 नंबर पर फोन किया, उसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे धंधेबाजों के चंगुल से छुड़ाया।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…