दो रुपये से कम का है शेयर और हर रोज लग रहा अपर सर्किट, आखिर शेयर बाजार को क्या मिल गई है खबर?
Updated on
18-08-2025 01:19 PM
मुंबई: स्मार्ट फार्मिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली अहमदाबाद की कंपनी हर्षिल एग्रोटेक लिमिटेड (बीएसई- 505336) में फिर से लगातार अपर सर्किट लगने लगा है। बीते कारोबारी दिवस यानी गुरुवार को भी इसका शेयर अपर सर्किट में बंद हुआ था। आज फिर इसके शेयर पांच फीसदी के अपर सर्किट में फंसे हैं। शेयर के अपर सर्किट में रोज लगने की वजह इसका जबरदस्त तिमाही परिणाम रहा है।
क्या रहा कंपनी का तिमाही परिणाम
हर्षिल एग्रोटेक ने बीते दिनों ही 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही) के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 427 फीसदी बढ़कर 59.89 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की पहली तिमाही में (वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही) यह 11.36 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने इस साल पहली तिमाही में 6.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जबकि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में इसे 78.30 लाख रुपये का घाटा और वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 90.11 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था। साल-दर-साल आधार पर देखें तो इसके मुनाफे में 7 गुना की वृद्धि हुई है।
क्या रहे शेयरों के भाव
बीते गुरुवार को कंपनी के शेयर पांच फीसदी के अपर सर्किट में फंसा था। उस दिन बीएसई में यह 1.33 रुपये पर बंद हुआ था। आज सुबह बीएसई में इसके शेयर 1.39 रुपये पर खुला था जो कि आज का उच्चतम स्तर है। यही पांच फीसदी का अपर सर्किट का लेवल भी है। हालांकि कारोबार के बीच में एक समय यह गिर कर 1.38 रुपये पर आया था। लेकिन फिर से यह वापस 1.39 रुपये पर पहुंच गया। यह शेयर इस समय अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर से करीब 85 फीसदी कम दाम पर ट्रेड हो रहा है। इसका 52 सप्ताहा का उच्चतम भाव 11.79 रुपये रहा है।
क्या करती है कंपनी
हर्षिल एग्रोटेक लिमिटेड प्राथमिक रूप से कृषि वस्तुओं, एग्री कमोडिटी और एग्रीकल्चर इनपुट्स के कारोबार में लगी है। यह कंपनी कृषि जगत से जुड़ी एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर भी बनाती है। कंपनी आलू, खीरा और प्याज जैसे कृषि उत्पादों के लिए कांट्रेक्ट फार्मिंग भी करती है। इसके साथ ही कंपनी आर्गेनिक फार्मिंग में भी एक नया वर्टिकल शुरू किया है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…