पारस पत्थर से कम नहीं है इस सोलर कंपनी का शेयर! 8 से सीधा पहुंचा 1700 के पार, करोड़पति हुए निवेशक
Updated on
20-04-2024 05:09 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में बहुत से ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इन शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि कई स्टॉक्स ऐसे भी हैं, जिसमें निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में आप किसी भी स्टॉक्स में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसे ही एक शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह शेयर केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) का है। कभी 8 रुपये पर ट्रेड कर रहे इस शेयर की कीमत अभी 1700 के पार निकल चुकी है। इस शेयर ने निवेशकों को 22 हजार फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। शेयर में अभी भी तेजी बनी हुई है। इस शेयर में पिछले 4 वर्षों से तूफानी तेजी देखी जा रही है। आईए आपको बताते हैं निवेशकों को मालामाल बनाने वाले इस शेयर के बारे में।
निवेशकों को किया मालामाल
केपीआई ग्रीन एनर्जी का शेयर साल 2020 में 17 अप्रैल को 8 रुपये के स्तर पर था। वहीं बीते शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी 19 अप्रैल 2024 को केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर 1,735 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले 5 दिनों में इस शेयर में 7 अंकों का उछाल आया है। वहीं बीते एक महीने में यह स्टॉक 16.60 फीसदी तक उछला है। पिछले 6 महीनों की बात करें तो केपीआई ग्रीन एनर्जी ने निवेशकों को 213.82 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इस शेयर में 421.54 फीसदी का उछाल आ चुका है। शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। वहीं पिछले 4 वर्षों की बात करें तो केपीआई ग्रीन एनर्जी ने निवेशकों को 22 हजार फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। शेयरों का 52 सप्ताह का हाई लेवल 1895 रुपये है। वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 309 रुपये है।
करोड़पति हुए निवेशक
अगर किसी ने इस कंपनी में चार साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसकी कीमत 2.20 करोड़ रुपये हो जाती। केपीआई ग्रीन एनर्जी ने बीते एक साल में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। साल 2024 की बात की जाए तो कंपनी के स्टॉक में 86 फीसदी का उछाल आ चुका है। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में इस शेयर में और उछाल आ सकता है। तकनीकी चार्ट पर भी शेयर काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…