गदर मचा रहा अनिल अंबानी की इस कंपनी का शेयर! खरीदने की मच गई लूट, लगातार लग रहे अपर सर्किट
Updated on
22-03-2024 01:19 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अनिल अंबानी की एक कंपनी के शेयर में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। इस शेयर को खरीदने की लूट मची हुई है। पिछले दो दिनों से लगातार इसमें अपर सर्किट देखने को मिल रहा है। यह शेयर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power Ltd) का है। रिलायंस पावर लिमिटेड के शेयर आज भी अपर सर्किट पर चल रहे हैं। शेयर में आज करीब 5 फीसदी का उछाल आया है। शेयर अपर सर्किट के साथ 26.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले 5 दिनों में शेयर में 13 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर में यह तेजी अभी हाल ही में आई है। इससे पहले इस शेयर में गिरावट देखने को मिल रही थी। पिछले एक महीने में रिलायंस पावर का शेयर दो फीसदी से ज्यादा उछला है।
इस वजह से आई तेजी
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में यह तेजी ऐसे ही नहीं आई है। इससे पहले गुरुवार को भी रिलायंस पावर के शेयर 5 फीसदी उछाल के साथ 25.02 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस पावर ने आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और डीबीएस बैंक के कर्ज का पिछला सप्ताह पूरा सेटलमेंट कर दिया है। इसके बाद से रिलायंस पावर के शेयर में यह तेजी देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस पावर चालू वित्त वर्ष के आखिर तक कर्ज मुक्त कंपनी होना चाहती है। अभी कंपनी की बुक पर इकलौता कर्ज आईडीबीआई बैंक का वर्किंग कैपिटल लोन होगा।
निवेशक हुए मालामाल
रिलायंस पावर के शेयर में पिछले 4 वर्षों में 2115 फीसदी की बंपर तेजी आई है। अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर साल 2020 में 27 मार्च को 1.13 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं आज रिलायंस पावर के शेयर 26.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में देखें तो शेयर में पिछले एक साल में 155.34 फीसदी का उछाल आया है। पिछले 5 वर्षों में शेयर 146.95 फीसदी बढ़ चुका है। इस शेयर में निवेश करने वालों को शानदार मुनाफा हुआ है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…