ट्रेन इंजन में जोरदार आवाज के साथ निकली चिंगारी, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी, जानिए क्यों
Updated on
08-06-2023 06:36 PM
बक्सर: बिहार के बक्सर में चौंकाने वाला मामला सामने आया जब एक ट्रेन के इंजन में जोरदार आवाज के साथ चिंगारी (Bihar Train News) निकली। जैसे ही यात्रियों को इसका पता चला तो जैसे अफरा-तफरी मच गई। मामला डीडीयू पटना रेल खंड के डुमरांव स्टेशन के पास अहले सुबह का है। बताया जा रहा कि यात्री ट्रेन के इंजन में जोरदार आवाज के साथ निकली चिंगारी के कारण हड़कंप (Buxar Train Fire News) मच गया। यात्रियों में खौफ का आलम ऐसा कि उन्हें लगा अचानक क्या हो गया? तुरंत ही ट्रेन रोकी गई। जिससे दूसरी कई गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।
क्या हुआ जो डर गए यात्री
ओडिशा रेल हादसे को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे। इस भीषण हादसे में बिहार के भी 50 लोगों के मौत की पुष्टि आपदा प्रबंधन विभाग ने किया है। इस बीच बक्सर में एक चलती ट्रेन में अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर उसमें सवार यात्री भी डर गए। बताया जा रहा कि गाड़ी संख्या डाउन 15623 भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन (Bhagat Ki Kothi Kamakhya Express) डुमरांव के पास तड़के 3:40 बजे पहुंची थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन के इंजन में जोरदार आवाज हुई और चिंगारी निकलने लगा। अधिकारियों ने बताया कि रेल ईंजन में कुछ तकनीकी खराबी के कारण गाड़ी को करीब 3 घंटे तक रुकना पड़ा।
डीडीयू-दानापुर रेलखंड के डाउन लाइन पर असर
बताया जा रहा इस दौरान दिल्ली-हावड़ा मुख्य मार्ग पर डीडीयू-दानापुर रेलखंड के डाउन लाइन पर परिचालन बाधित हो गया। सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद राजधानी सहित कई महत्वपूर्ण गाड़ियां विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रुकी रही। यात्री काफी परेशान दिखे। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची आरपीएफ और रेलवे की तकनीकी टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। ट्रेन को ठीक करने में जुट गई।
तीन घंटे के बाद सामान्य हुई स्थिति
सुबह में हुई इस घटना के बाद रेल महकमे में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। दानापुर मंडल कंट्रोल की ओर से इसकी सूचना बक्सर स्टेशन को दी गई और रेलकर्मी डुमरांव स्टेशन पहुंचे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही। वहीं काफी मशक्कत के बाद तकरीबन 3 घंटे के बाद डाउन लाइन में परिचालन को किसी तरह से चालू कराया गया। ये घटना कैसे हुई इसकी जांच में रेल प्रशासन जुट गया है। हालांकि इस मामले में कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…