शनिवार को भी खुला रहेगा शेयर बाजार, NSE पर होगा विशेष ट्रेडिंग का सेशन, जानें पूरी डिटेल
Updated on
28-09-2024 01:19 PM
नई दिल्ली: स्टॉक मार्केट में शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह का अंतिम दिन होता है। ऐसे में शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है। मार्केट में किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं होती। लेकिन इस शनिवार यानी 28 सितंबर को शेयर बाजार खुला रहेगा। इस दौरान विशेष ट्रेडिंग सेशन भी होगा। यह मॉक ट्रेडिंग सेशन होगा। ऐसा पहली बार नहीं है जब शनिवार को शेयर बाजार खुला रहेगा। पहले भी ऐसा हो चुका है।
दरअसल, शनिवार को डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग होगी। NSE की तरफ से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि शनिवार यानी 28 सितंबर को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में मॉक ट्रेडिंग सेशन चलेगा। साथ ही टेस्टिंग फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में भी ट्रेडिंग होगी। इस दौरान डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच-ओवर किया जाएगा। यह इसलिए ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि किसी इमरजेंसी में भी एक्सचेंज की सर्विस पर कोई असर न पड़े और ये सुचारू रूप से चल सकें।
किस समय होगा ट्रेडिंग सेशन?
इस टेस्टिंग का उद्देश्य है कि NSE इमरजेंसी में भी अपनी सेवाएं जारी रख सके। शनिवार को NSE की ओर से दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच एक्सचेंज की इमरजेंसी चेकिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लाइव ट्रेडिंग भी होगी। यह ट्रेडिंग डिजास्टर रिकवरी साइट से की जाएगी। इसका उद्देश्य है कि किसी संकटों के दौरान सिस्टम की रिएक्टिविटी का और अधिक आकलन हो सके। डिजास्टर साइट सभी क्रिटिकल इंस्टीट्यूशन के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।
T+0 सेटलमेंट सिस्टम पर अभी ब्रेक
एनएसई ने फिलहाल T+0 सेटलमेंट सिस्टम पर रोक लगा दी है। इसे 30 सितंबर से लागू किया जाना था। एनएसई की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि फिलहाल इसे रोका जा रहा है। हालांकि एनएसई ने यह नहीं बताया कि इसे आगे कब लागू किया जाएगा। साल 2002 से पहले तक T+5 सेटलमेंट का सिस्टम था। साल 2002 में T+3 सेटलमेंट लागू किया। अगले साल यानी 2003 में T+2 सेटलमेंट लागू किया गया था। इसके बाद पिछले साल जनवरी में T+1 सिस्टम लाया गया।
शुक्रवार को मार्केट में आई गिरावट
शुक्रवार को शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 264.27 अंक गिरकर 85,571.85 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.90 अंक गिरकर 26,175.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की शुक्रवार सुबह शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। लेकिन कुछ ही देर बाद इसमें गिरावट शुरू हो गई, जो अंत तक रही। यही स्थिति निफ्टी के साथ भी रही।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…