Select Date:

लटक रही जेल जाने की तलवार, लगे 34 आरोप... डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के सपने का अब क्या होगा?

Updated on 05-04-2023 06:42 PM
वॉशिंगटन : आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को पहली बार न्यूयॉर्क जज के सामने हाजिर हुए। ट्रंप ने मैनहट्टन क्रिमिनल कोर्ट में ज्यूरी की ओर से लगाए गए 34 आरोपों को अस्वीकार करते हुए खुद को बेकसूर ठहराया। इनमें तीन मामले गुप्त भुगतान (Hush-Money Payments) से जुड़े हुए हैं। खासकर 2016 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने का मामला जिसने ट्रंप को मुसीबत में डाल दिया है। कोर्ट में प्रवेश से पहले ट्रंप ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। अदालत में उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि एक घंटे की सुनवाई के बाद ट्रंप को रिहा कर दिया गया। अहम सवाल यह है कि इस केस का ट्रंप के लिए 2024 के राष्ट्रपति चुनावों पर क्या असर पड़ेगा?

ज्यूरी ने ट्रंप पर मंगलवार को कोर्ट के सामने आरोप लगाए। इसी के साथ मामले में अब 'खोजबीन' शुरू हो जाएगी। इस अवधि में प्रॉसिक्यूटर्स डिफेंस टीम को वे सबूत मुहैया कराते हैं जो जांचकर्ताओं ने प्रतिवादी के खिलाफ इकट्ठा किए हैं। ट्रंप मामले में अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। ऐसे में प्रॉसिक्यूटर्स और बचाव पक्ष के पास पर्याप्त समय होगा। वे अदालत से आरोपों को खारिज करने से लेकर सबूतों को चुनौती देने का अनुरोध कर सकते हैं।

क्या लड़ सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव?

ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए खुद को रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भी उन्हें जरूरत पड़ने पर मुकदमे की कार्यवाही के दौरान कानूनी रूप से उपस्थित रहना पड़ेगा। विशेषज्ञ कहते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप एक महीने के लिए हर दिन कठघरे में हो सकते हैं। कार्यवाही या संभावित जेल ट्रंप के अभियान को बाधित भी कर सकते हैं। हालांकि तमाम आरोपों के बावजूद ट्रंप राष्ट्रपति बनने और निर्वाचित होने के योग्य होंगे।



आठ कारों के काफिले के साथ पहुंचे कोर्ट

ट्रंप के मंगलवार को न्यूयॉर्क कोर्ट पहुंचने से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रंप आठ कारों के काफिले से अदालत पहुंचे। अदालत पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रंप को गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही समय बाद उनके अभियान संचालकों ने उनकी टी-शर्ट पहने एक मगशॉट तस्वीर जारी की जिसमें कहा गया था कि वे दोषी नहीं हैं। अदालत कक्ष इमारत के 15वें तल पर स्थित है लेकिन ट्रंप अदालत पहुंचने के करीब 70 मिनट पर अदालत कक्ष पहुंचे। ट्रंप के वकील ने कहा कि वह अदालत से कहेंगे कि वह (ट्रंप) दोषी नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
Advt.