बोत्सवाना पहले लेना चाहता था एफ-16 जेट
बोत्सवाना ने इससे पहले दक्षिण कोरिया के एफए-50 विमानों को खरीदने की इच्छा जताई थी लेकिन बाद में उसने अपने प्लान को बदल दिया। इसके अलावा बोत्सवाना की सेना ने अमेरिका के इस्तेमाल किए गए एफ-16 विमानों को खरीदने का इरादा जताया था लेकिन अमेरिकी कंपनी ने इसकी मंजूरी नहीं दी थी। बोत्सवाना ने स्वीडन से साब फाइटर जेट को खरीदने के लिए बातचीत शुरू की लेकिन दाम ज्यादा होने की वजह से उसे पीछे हटना पड़ा था।
